सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएमसी बैंक के एमडी जॉय थॉमस गिरफ्तार, आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पीएमसी बैंक के एमडी जॉय थॉमस गिरफ्तार, आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई

Last updated: October 4, 2019 9:35 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: पीएमसी बैंक घोटाले मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉय थॉमस को हिरासत में ले लिया है। मुंबई पुलिस के पब्लिक रिलेशन अधिकारी ने बताया कि बैंक के निलंबित एमडी थॉमस पिछले कुछ दिनों से लापता थे। पुलिस अब उन्हें हिरासत में लेकर उनसे इस मामले में पूछताछ करेगी।
इस घोटाले के सामने आने के बाद आरबीआई ने पिछले हफ्ते बैंक पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रबंधन की अनियमितताओं की वजह से बैंक को 4355 करोड़ रु का घाटा हुआ। ईडी ने एचडीआईएल कंपनी के खिलाफ भी जांच शुरू की है। बैंक ने इसे 6500 करोड़ रु का कर्ज दिया था। पीएमसी की 7 राज्यों में 137 शाखाएं हैं।
पीएमसी को लोन की वजह से 4355 करोड़ रुपए का घाटा हुआ
पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) ने कर्ज की रकम की जानकारी दबाने के लिए 21 हजार फर्जी खाते खोले। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया था कि बैंक के खिलाफ सोमवार को दर्ज एफआईआर में इस बात का पता चला। बैंक प्रबंधन पर एनपीए की जानकारी छिपाने और नियमों के खिलाफ कर्ज बांटने के आरोप हैं।
बैंक प्रबंधन वित्तीय स्थिति अच्छी बताता रहा लेकिन, हकीकत कुछ और थी
एफआईआर के मुताबिक, एक रिएलिटी ग्रुप और इसकी कंपनियों को पीएमसी ने 44 कर्ज दिए। बैंक प्रबंधन वित्तीय स्थिति अच्छी बताता रहा लेकिन, हकीकत कुछ और थी। एफआईआर में पीएमसी के चेयरमैन वरयम सिंह और निलंबित एमडी जॉय थॉमस समेत अन्य अधिकारियों के नाम हैं। इसमें दिवालिया कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) और इसके पूर्व अफसरों सारंग वाधवान और राकेश वाधवान के भी नाम हैं। पीएमसी ने इन्हें लोन दिया था।
अगले 2 महीने में जांच पूरी होने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एचडीआईएल को पीएमसी ने 6,500 करोड़ रुपए का कर्ज दिया। यह बैंक के कुल लोन 8,880 करोड़ रुपए का 73% है। यह किसी एक कंपनी को कर्ज देने के लिए आरबीआई द्वारा तय सीमा से भी काफी ज्यादा है। रॉयटर्स के मुताबिक एक सरकारी अफसर ने पिछले हफ्ते बताया था कि सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) पीएमसी मामले में एचडीआईएल की भूमिका की जांच करेगा। अगले 2 महीने में जांच पूरी होने की उम्मीद है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भाजपा 150 और शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, फडणवीस बोले- दोनों दल हिंदुत्व के धागे से जुड़े
Next Article मां दुर्गा के क्रोध से प्रकट हुईं कालरात्रि, इनकी पूजा से दूर होती हैं नकारात्मक शक्तियां
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?