सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मां दुर्गा के क्रोध से प्रकट हुईं कालरात्रि, इनकी पूजा से दूर होती हैं नकारात्मक शक्तियां
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

मां दुर्गा के क्रोध से प्रकट हुईं कालरात्रि, इनकी पूजा से दूर होती हैं नकारात्मक शक्तियां

Last updated: October 4, 2019 9:49 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। मार्कंडेय पुराण के अनुसार देवी के इस स्वरूप ने चण्ड-मुण्ड और रक्तबीज सहित कई राक्षसों का वध किया है। देवी कालरात्रि को काली और चामुण्डा भी कहा जाता है। चण्ड और मुण्ड का वध करने के कारण देवी का नाम चामुंडा पड़ा। देवी दुर्गा के क्रोध से ही मां कालरात्रि प्रकट हुई हैं। जिनका स्वरूप भयंकर है।

  • कालरात्रि देवी का मंत्र

एकवेणीजपाकर्णपुरानना खरास्थिता ।

लम्बोष्ठीकर्णिकाकर्णीतैलाभ्यङ्गशरीरिणी ॥

वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा ।

वर्धनामूर्धजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी ॥

  • देवी कालरात्रि का स्वरूप

मां दुर्गा के सातवें स्वरूप का नाम कालरात्रि है। इनका स्वरूप भयंकर और रोद्र रूप में है। इनकी भृकुटियां यानी भौंए तनी हुई हैं। इनके शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला है। सिर के बाल बिखरे हुए हैं। गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है। इनके तीन नेत्र हैं। ये तीनों नेत्र गोल एवं रक्तवर्ण हैं। इनकी नाक से अग्रि की भयंकर ज्वालाएं निकलती रहती हैं। इनका वाहन गधा है। देवी कालरात्रि के हाथ में रक्त से भरा एक पात्र है।  देवी का ये स्वरूप रक्तबीज के वध का प्रतिक है। क्योंकि रक्तबीज नाम के राक्षस को मारकर देवी कालरात्रि ने उसके रक्त को एक पात्र में इकट्ठा कर के पी लिया था।

  • पूजा का महत्व

मां कालरात्रि की भक्ति से हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पलभर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं। देवी कालरात्रि की पूजा करने से काम, क्रोध, मद और लोभ जैसे मानसिक दोष भी दूर हो जाते हैं। कालरात्रि देवी मन की गंदगी यानी बुरे विचारों से भी छुटकारा दिलवाती है। इनकी पूजा से पापों का नाश भी हो जाता है।

  • देवी कालरात्रि का माना गया है सातवां दिन 

देवी कालरात्रि का स्वरूप बहुत विकराल है। इनके मस्तक पर शिवजी की तरह तीसरा नेत्र है। तीसरा नेत्र हमारे अंतर्मन का प्रतीक है। इसका सीधा सा अर्थ है कि जब हम भक्ति के मार्ग पर चलते हुए ईश्वर के करीब पहुंच जाते हैं तो तीसरी आंख यानी अंतर्मन ही हमें सही रास्ता दिखाता है।

जब किसी साधक के साथ ऐसी स्थिति हो जाए तो समझ लेना चाहिए कि वह भक्ति के अंतिम पड़ाव की ओर है, जहां से उसे सिद्धि प्राप्त हो सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएमसी बैंक के एमडी जॉय थॉमस गिरफ्तार, आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई
Next Article हरमनप्रीत कौर 100 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?