By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इसरो का अंतरिक्ष अभियान, 7 महीनों में 19 मिशन होंगे लॉन्च
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

इसरो का अंतरिक्ष अभियान, 7 महीनों में 19 मिशन होंगे लॉन्च

Last updated: September 3, 2018 8:47 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने तकरीबन पांच महीनों तक शांत रहने के बाद अंतरिक्ष के अभियानों के लिए कमर कस लिया है। इसरो 7 महीनों के दौरान ही 19 लॉन्चिंग करेगा, जिसमें चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल रहेगा। इसरो की इस ‘स्पेस सीरीज’ की शुरुआत सितंबर महीने से ही हो जाएगी।

इसरो के चेयरमैन के. शिवन ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘हम 19 स्पेस मिशन कंडक्ट कराने जा रहे हैं। इसमें 10 सैटलाइट और 9 लॉन्च वीइकल रहेंगे। यह सभी मिशन सितंबर से मार्च के बीच में ही संपन्न किए जाएंगे। इसरो के लिए कम समय में अधिक लॉन्चिंग का पीरियड रहेगा। हमें हर 30 दिनों में 2 लॉन्चिंग करनी होगी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।’ उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को PSLV C42 मिशन की लॉन्चिंग से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।
अक्टूबर महीने में इसरो की तरफ से ‘बाहुबली’ के नाम से जाने वाले GSLV MkIII-D2 की लॉन्चिंग की जाएगी। 4 टन की लिफ्टिंग क्षमता वाले इसरो के सबसे शक्तिशाली रॉकेट की लॉन्चिंग होगी। इसी महीने PSLV C43 की लॉन्चिंग होगी। इसी तरह से नवंबर में वायु सेना के लिए मददगार GSAT-7A और GSAT-11 की लॉन्चिंग होगी। तो वहीं दिसंबर में PSLV C44 और GSAT-31 को लॉन्च किया जाएगा।
नए साल की शुरुआत, चंद्रयान-2 मिशन के साथ 
इसरो अगले साल की शुरुआत अपने बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-2 मिशन के साथ करेगा, जिसका लॉन्चिंग विंडो 3 जनवरी से 16 फरवरी तक रहेगा। इज़रायल भी उसी वक्त अपने चंद्रमा मिशन को लॉन्च करेगा। दोनों देशों के बीच इस बात की टक्कर रहेगी कि चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के मामले में रूस, अमेरिका और चीन के बाद चौथा देश कौन बनेगा।
जनवरी में ही इसरो का PSLV C45 रॉकेट रिमोट सेंसिंग सैटलाइट Risat-2B को ले जाएगा। इसी तरह फरवरी महीने में PSLV C46 रॉकेट दो सैटलाइट्स Cartosat-3 और नेक्स्ट जनरेशन NEMO AM सैटलाइट को लॉन्च करेगा। इसके बाद मार्च महीने में Risat-2BR1, Risat-2B, Cartosat-3 और Risat-2BR1 सैटलाइट्स लॉन्च किए जाएंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
Next Article SC-ST ऐक्ट: CM शिवराज के रथ पर पथराव!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय, मोदी-राहुल समेत दिग्गजों ने दी नये मुख्यमंत्री को बधाई
national
May 10, 2026
मुंबई में प्रेक्षाध्यान जन-जागृति अभियान को मिल रही शानदार सफलता
social
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमिस्ट्री ने ‘तेरा हो जाऊं’ को बना दिया इंटरनेट का नया लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?