By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खनन घोटाला : दो आईएएस अफसर सहित कई बसपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

खनन घोटाला : दो आईएएस अफसर सहित कई बसपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Last updated: October 1, 2019 8:59 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

लखनऊ:खनन घोटाले में सीबीआई की छापेमारी के बाद दो आईएएस सहित सहारनपुर के पूर्व एमएलसी और अन्य बसपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वर्तमान में खादी ग्रामोद्योग विभाग में सचिव के पद पर तैनात अजय कुमार सिंह के लखनऊ में सीएसआई टावर स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान लगभग 15 लाख रुपये नकद बरामद होने की चर्चा है। इसके अलावा आईएएस पवन कुमार पर भी कार्रवाई हुई। ये दोनों खनन घोटाले के दौरान सहारनपुर में डीएम रहे थे।

सीबीआई ने इस मामले में सहारनपुर के तत्कालीन डीएम रहे आईएएस अजय कुमार सिंह और पवन कुमार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। इसके अलावा बसपा नेता और पूर्व एमएलसी महमूद अली, दिलशाद, इनाम, महबूब आलम (अब मृत), नसीम अहमद, अमित जैन, विकास अग्रवाल, पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल के बेटे मोहम्मद वाजिद, मुकेश जैन और पुनीत जैन के खिलाफ भी नामजद केस दर्ज कराया है।

क्या है एफआईआर में
सीबीआई ने अपनी एफआईआर में लिखा है कि 13 बालू खदानों को अनियमित तरीके से चहेतों को बांटा गया। इसमें बसपा सरकार में खनन मंत्री इंद्रजीत सरोज की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि अभी उनका नाम एफआईआर में नहीं है। मंगलवार को सीबीआई ने दोनों आईएएस अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। अजय सिंह के यहां नकदी के अलावा अचल संपत्ति के कागजात भी बरामद हुए हैं। वहीं पवन कुमार के यहां से भी अचल संपत्ति के कागज आदि बरामद हुए हैं। सीबीआई की टीमों ने लखनऊ के साथ ही सहारनपुर और देहरादून में बसपा नेताओं के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की।

सहारनपुर के बसपा नेता व पूर्व एमएलसी के परिजनों पर भी कार्रवाई
सहारनपुर से बसपा नेता व पूर्व एमएलसी महमूद अली और उनके भाई पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल के बेटे मोहम्मद वाजिद के 11 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की। खनन घोटाले में सीबीआई ने पूर्व एमएलसी के सहारनपुर, लखनऊ और देहरादून ठिकानों पर तलाशी ली। हालांकि अब तक किसी तरह की बरामदगी या गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले भी ईडी और सीबीआई अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर चुकी हैं।

पिछली सरकारों के दौरान हुए खनन घोटाले में हाईकोर्ट के निर्देश पर चल रही सीबीआई जांच में इस परिवार और इनसे जुड़े अन्य लोगों का नाम सामने आया। इसी क्रम में सीबीआई ने मंगलवार सुबह एक साथ कई शहरों में कार्रवाई शुरू की। सहारनपुर में पूर्व एमएलसी के आवास, कार्यालय और अन्य ठिकानों को अफसरों ने खंगाला। इसके अलावा इनके करीबियों के यहां भी खोजबीन की गई।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि कुछ अहम दस्तावेज, कागजात आदि जब्त किए गए हैं लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। सीबीआई अफसरों ने छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पूर्व एमएलसी के परिवार का नाम चीनी घोटाले और मनी लाड्रिंग जैसे मामलों में सामने आ चुका है।

अब तक फंसे सात आईएएस अधिकारी
सीबीआई ने इससे पहले आईएएस अधिकारी चंद्रकला, बुलंदशहर के तत्कालीन डीएम अभय सिंह, कौशल विकास विकास मिशन के एमडी रहे आईएएस विवेक कुमार के अलावा सीडीओ आजमगढ़ रहे देवी सरन उपाध्याय के यहां भी छापेमारी की थी। देवी सरन को छोड़ अन्य सभी को सीबीआई ने खनन घोटाले में नामजद भी किया है। खनन घोटाले में प्रमुख सचिव जीवेश नंदन, संतोष कुमार पर भी एफआईआर हो चुकी है।

अब तक बरामद हुए 50 लाख
आईएएस अभय कुमार के यहां से 40 लाख रुपये और देवी सरन उपाध्याय के यहां से 10 लाख रुपये नगद बरामद हुए थे इसकी जांच अलग चल रही है।

अब तक फंसे नेता
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति, सपा एमएलसी रमेश मिश्र, बसपा नेता संजय दीक्षित और बसपा नेता राम औतार राजपूत के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम मोदी ने कहा- आयुष्मान भारत की कमियों को किया जा रहा है दूर
Next Article सब्जियों का जीन बदलकर पोषक तत्व बढ़ाएंगे वैज्ञानिक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का बड़ा धमाका! इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’
entertainment
April 27, 2026
नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे!
entertainment
April 27, 2026
तुमने दिल दिया नहीं’   कृष और किशोर मंडल  का ब्रांड न्यू  सॉंग  आउट
entertainment
April 27, 2026
तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?