By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भीमा-कोरेगांव हिंसा:चीफ जस्टिस गोगोई के बाद अब जस्टिस गवई गौतम नवलखा की याचिका की सुनवाई से हटे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

भीमा-कोरेगांव हिंसा:चीफ जस्टिस गोगोई के बाद अब जस्टिस गवई गौतम नवलखा की याचिका की सुनवाई से हटे

Last updated: October 1, 2019 7:01 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: भीमा-कोरेगांव मामले में सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने संबंधी उनकी याचिका की सुनवाई से जस्टिस बी.आर. गवई ने भी खुद को अलग कर लिया। संबंधित याचिका मंगलवार को जस्टिस एन.वी. रमन, जस्टिस बी.आर. सुभाष रेड्डी और जस्टिस बी.आर. गवई की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई थी। इस दौरान जस्टिस गवई ने सुनवाई से खुद को अलग करने की घोषणा की। इसके बाद याचिका को जस्टिस गोगोई के पास फिर से भेजा गया ताकि नई पीठ का गठन किया जा सके।
इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई भी इस याचिका की सुनवाई से हट गए थे। दरअसल, भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में गौतम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी। कोर्ट ने गौतम के खिलाफ एफआईआर रद्द करने से मना कर दिया था।
ऑर्डर देने से पहले हमारा पक्ष सुना जाए: महाराष्ट्र सरकार
चीफ जस्टिस का कहना था कि इस मामले को उस बेंच को भेजा जाए, जिसमें मैं पार्टी न रहूं। इसके बाद यह मामला जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच को भेजा गया। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में याचिका दायर कर कहा था कि कोई भी ऑर्डर देने से पहले हमारा पक्ष भी सुना जाए।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा था- मामले की पूरी जांच की जरूरत
13 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2017 में हुए भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में नवलखा की एफआईआर रद्द करने की अपील खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्ट्या इस मामले में वास्तविकता दिखाई देती है। हाईकोर्ट ने कहा था कि इस मामले की गंभीरता को समझते हुए हमें ऐसा लगता है कि इसमें गहनता से और पूरी जांच की जरूरत है।
दिसंबर 2017 में हुई थी भीमा-कोरेगांव में हिंसा
नवलखा के खिलाफ पुणे पुलिस ने जनवरी 2018 में एफआईआर दर्ज की थी। नवलखा पर माओवादियों से संपर्क होने का भी आरोप लगा था। एफआईआर के मुताबिक, नवलखा और अन्य आरोपी सरकार उलटने के लिए काम कर रहे थे। 31 दिसंबर 2017 को भीमा-कोरेगांव में एल्गर परिषद आयोजित की गई थी। इसके अगले ही दिन हिंसा शुरू हो गई थी।
1 जनवरी को भीमा-कोरेगांव में दो गुटों के बीच दंगे हुए थे। जिसमें एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसमें आगजनी, पथराव जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमित शाह ने कहा हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध और ईसाई शरणार्थियों को जाने नहीं देंगे, घुसपैठियों को रहने नहीं देंगे
Next Article बीजेपी ने इधर काटा टिकट तो उधर एकनाथ खड़से ने भर दिया नामांकन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में हुआ आचार्य श्री महाश्रमण जी के 65वें जन्म दिवस और 17वें पट्टोत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
MWGJA द्वारा ज्वेलरी उद्योग हेतु GST सेमिनार का सफल आयोजन
social
April 25, 2026
“मेरी कोई 100 करोड़ वाली फिल्म नहीं, फिर भी मैं इंडस्ट्री की सबसे सफल प्रोड्यूसर्स में हूँ,” – ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा कपूर का सक्सेस पर हटके नजरिया
entertainment
April 25, 2026
6 दिसंबर 1992: ‘आखिरी सवाल’ का प्रोमो बढ़ा रहा सस्पेंस
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?