मुंबई। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत प्रेरणा दिवस का आयोजन दिनांक 27 सितम्बर को महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में शासन श्री साध्वीश्री कैलाशवती जी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। साध्वीश्री जी ने फ़रमाया की अणुव्रत सिद्धपुरुष पुरुषार्थ के देवता आचार्य श्री तुलसी की महत्वपूर्ण दें है । भारत देश में उन्होंने जन जीवन को नैतिक व प्रामाणिक बनाने के लिए अणुव्रत आंदोलन का सूत्र पात किया । राजस्थान के सरदारशहर नगर में गुरुदेव ने अणुव्रत की जानकारी देते हुए प्रथम अणुवर्ती बनाने वालों के एक एक आवाज़ में ७२व्यक्ति के नाम लिए थे। इंसान को इंसान बनाना -अणुव्रत।
साध्वी पंकजश्रीजी ने कहा अणुव्रत गंगाजल है , जो व्यक्ति अणुव्रत रूपी सरिता में स्नान करता है व पावन और पवित्र बन जाता है। प्रामाणिक रहकर ही व्यक्ति शांति को प्राप्त कर सकता है । कोई भी आंदोलन क्यों न हो अगर उसे ससक्त नेतृत्व एवम् समर्पित कार्यकर्ता मिलते है , तो आंदोलन प्राणवान व दिर्गजीवि बन जाता है , अणुव्रत को नेतृत्व प्रदान करने वाले महापुरुष राष्टसंत कहलाए.और समर्पित कार्यकर्ता भी गुरुदेव के चरणो में रहे , जिसकी बदोलत है आज भी मुंबई जैसे महानगर में अणुव्रत की गूँज सुनायी देती है। साध्वी श्री ललिताजी ने गीतिका के माध्यम से अणुव्रती बनाने का आह्वान किया।
साध्वी समयक्तयशा जी ने अपने विचार रखते हुए अणुव्रत को भीतर की आँख बतायी। साध्वी शारदाप्रभाजी ने संयोजन करते हुए कहा की अणुव्रत इंसान को इंसान बनाना चाहता है, आज की पीढ़ी अणुव्रत से जुड़े ।महाप्रज्ञ विध्यानिधि फ़ाउंडेशन अध्यक्ष किशन डागलिया ने सभी का स्वागत किया,अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रमेश चौधरी ने अणुव्रत की जानकारी दी। निवर्तमान अध्यक्ष गणपत डागलिया ,विनोद कोठारी, विनोद बाफ़ना,ज्योति मैडम,सहसंयोजिका पुष्पा कच्छारा ने विचार व्यक्त किए। मंगलाचरण महिला मंडल दक्षिण मुंबई ने किया।
कार्यक्रम में ख्यालिलाल कोठारी, चंदनमल बेद, किशन राठौड़,बसंत कूमठ,ताराचंद बरलोटा,मनोज जाबक,अशोक धिंग,रणजीत कोठारी,जितेंद्र सालेचा, पुष्पेंद्र कावड़िया, विमला कोठारी, कंचन सोनी,मीना सुराना, सरला कोठारी, लतिका डागलिया, राजू देवी सूरवानी, उल्लाशिबाई बरलोटा, भावना वाग्रेचा, शर्मिला धाकड, निर्मला धाकड, उर्मिला कच्छारा, सुमन कावड़िया, रेणु डागलिया, शीतल वाग्रेचा, शांताबाई धिंग, कमला डागलिया, वनीता धाकड, कविता ओसवाल, मीना दुग्गड, राखी सालेचा आभार संयोजक मदन दुग्गड ने किया।
कालबादेवी में अणुव्रत चेतना दिवस का आयोजन

