साक्री (खान्देश)। आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री पद्मावतीजी आदि ठाणा-4 के सानिध्य में हाथ मिलाओ साथ निभाओ विषय (दंपति सम्मेलन) तेरापंथ सभा साक्री के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट स्मिता जी कुचेरिया रहे।
शासनश्री साध्वीश्री पद्मावतीजी के नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई शासनश्री साध्वीश्री पद्मावती जी ने कहा द्वैत और अद्वैत दो प्रकार के तत्व है अद्वैत में संबंध नहीं होता संबंध होते हैं जहां 1 से 2 होते हैं संबंधों के अनेक प्रकार उसमें से एक है दांपत्य जीवन यह एक प्रेम और प्यार का संगम है यह विश्वास और विवेक का संबंध है। यह जीवन सुख पूर्वक व्यतीत हो इसलिए कुछ टिप्स आवश्यक है जैसे Trust एक दूसरे पर विश्वास करें Tolerance एक दूसरे को सहन करें।
डॉ. साध्वीश्री गवेषणाश्रीजी ने कहा रिश्ते वह होते हैं जिसमें शब्द कम और समझ जादा हो जिसमें तकरार कम प्यार ज्यादा हो जिसमें आस कम विश्वास ज्यादा हो दांपत्य जीवन संसार की बुनियाद है इस रिश्तो की उस रोटी की तरह मत बनाइए जो थोड़ी सी आच ज्यादा लगते ही जलकर राख हो जाए रिश्तो को तो उस मिट्टी की तरह बनाएं जिसमें कभीभी दरार नहीं पढ़े
साध्वीश्री मयंकप्रभाजी ने कहा इस जोड़ी को सलामत रखने के लिए तीन अक्षर के Ego को हटाना होगा चार अक्षर love को अपनाना होगा जीवनसाथी के गुणों को high light करें let go की वृती को अपनाएं। मुख्य वक्ता सौ स्मिता जी कुचेरिया ने कहा शादी के दिन पंडित के मुख से सात वचन सात फेरे के साथ लिए जाते हैं और अनेक संकल्प इसमें लेते हैं पर ध्यान दें कभी जीवन में दरार नहीं पड़े इसीलिए 4 बिंदु की आवश्यकता है।
1) विश्वास नहीं टूटे, 2) एक दूसरे का दिल ना तोड़े, 3) एक दूसरे को कटु वचन न बोले, 4) प्रेम में खटास न लाएं
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के मंगलाचरण से हुई स्वागत भाषण महिला मंडल की अध्यक्षा सुरेखा कर्णावट ने दिया खानदेश सभा के मंत्री इंदरचंदजी कांकरिया ने अपने विचार रखे महावीर जी कांकरिया ने प्रमुख वक्ता व मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया। आभार ज्ञापन दिलीप जी कांकरिया ने किया कार्यक्रम के अंतर्गत टॉक शो भी चला उसमे टीना, जोशिला पगारिया, ने अपने विचार रखें कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. साध्वीश्री गवेषणाश्रीजी ने किया इस कार्यक्रम में लगभग 50 जोड़ो ने भाग लिया। यह जानकारी जे.त.स.प्रतिनिधि सुमित गेलड़ा, शहादा (खान्देश) ने दी।
साक्री (खान्देश) में हाथ मिलाओ साथ निभाओ (दंपती कार्यशाला)

