– सरकारी नौकरी का मुद्दा गृहमंत्री के समक्ष उठाया
सिलवासा,
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुये दानह सांसद मोहन डेलकर ने आज नमो मेडीकल कॉलेज के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि मैं प्रदेश का सांसद के नाते प्रदेश की तरफ से उनका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि यह गर्व व खुशी की बात है कि अजा अमितभाई शाह हमारे बीच हैं। उन्होंने कहा कि जो फैसला देश की लोकसभा में किया गया, देश ने किया उसका यहां जिक्र किया गया। देश की जनता 70 सालों से यह इंतजार कर रही थी कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370, 35ए कब हटे और इसे हटाने के लिये एतिहासिक निर्णय लेने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी व देश के गृहमंत्री अमितभाई शाह ने लिया है और मैं समझता हूं कि आज यह निर्णय करने भारत देश को एक अखंड भारत बना दिया। उन्होंने कहा कि मै स्वयं को भाग्यशाली मानता हूं कि यह निर्णय लेने में मुझे सहयोग करने का मौका मिला। देश की लोकसभा में वोट करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि एक युग वह था जब हमने अहसास किया था कि देश में कोई लोहपुरूष है आज यह दूसरा युग है जहां पर हमारे देश के लोग यह अहसास कर रहे हैं कि इस युग में भी एक लोहपुरूष भारत में है। सिर्फ देश में ही नहीं दुनिया भर में यह साबित हो गया।
उन्होंने कहा कि इस छोटे से प्रदेश में प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का आना यह साबित करता है कि उनका हमसे विशेष लगाव है। आज मेडीकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज हमें मिली, युनिवर्सिटी की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि इतनी असरदार सरकार इतना मजबूत निर्णय लेन वाली सरकार मैने अपने 21 वर्ष के संसदीय जीवन में पहली बार देखी है। उन्होंने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होंने प्रशासक के रूप में कुशल व प्रमाणिक व्यक्ति की नियुक्ति की गई। प्रफुलभाई पटेल के बाद से अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष रोजगार का मुद्दा उठाते हुये कहा कि प्रदेश में सरकारी विभागों में छोटे-छोटे पदों पर कांट्रेक्ट पर हजारों गरीब आदिवासी काम करते हुये अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं गृहमंत्री से विनती करता हूं कि भारत सरकार व प्रशासन इनकी नौकरियों की रक्षा करे।
आज फिर एक लोहपुरूष महसूस हो रहा है – मोहन डेलकर

