डोंबिवली। डोंबिवली में महातपस्वी रत्न आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी के सान्निध्य में मासखमण तपोभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में तपस्वी भाई रतनलाल कोठारी और बहन स्वीटी मेहता की रैली द्वारा भवन में तप अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री के नमस्कार महामंत्र के पश्चात महिला मंडल के मंगलाचरण के द्वारा की गई ।
साध्वीश्री सोमलताजी ने कहा सैकड़ों सैकड़ों भाई बहन तपस्वी के तप का अभिनंदन करने के लिए उत्सुक है यह मनमोहक दृश्य देखकर लगता है कि आज भी उपभोक्तावादी संस्कृति में त्याग की महत्ता है । आपने आगे कहा तप अध्यात्म का नवनीत है, जीवन का संगीत है, ऊर्जा का स्रोत है, तप से भीतर के कचरे को निकालकर आत्मा को उज्जवल बनाया जाता हैं। साध्वीश्री ने कहा दृढ़ संकल्पी, मनोबली रतनलाल कोठारी व स्वीटी मेहता ने गुरु कृपा से 31 की तपस्या सानंद संपन्न कर डोंबिवली में एक स्वर्णिम इतिहास का सृजन किया है । तप के द्वारा तप का अभिनंदन हो । ऐसा साध्वीश्री के द्वारा आहवान करने पर 35 भाई बहनों ने तेला करने का संकल्प किया । साध्वीश्री रक्षितयशा ने साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी के संदेश का वाचन किया । सभा अध्यक्ष सुरेशजी सिंघवी ने स्वागत भाषण व चारित्र आत्माओं के संदेश का वाचन किया ।
सभा मंत्री कैलाश सिंयाल, तेयुप मंत्री ललित पुनमिया ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया । कार्यक्रम में मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, भंवरलाल कर्णावट, दीपक डागलिया, महेंद्र कोठारी, बी सी भलावत, दिनेश सुतरिया, तेयुप डोंबिवली अध्यक्ष राकेश कोठारी, महिला मंडल संयोजिका मधु कोठारी, मनीष कोठारी, जुली मेहता, अर्जुनलाल कच्छारा आदि ने विचार रखे । इस प्रसंग पर रमेश कुमार धाकड़, जगदीश उमरिया, रमेश चौधरी, चेतन कोठारी, रमेश सोनी, सुनील कच्छारा, बलवंत चौरड़िया, मनीष कोठारी, नवरतन गन्ना, भगवती पटवारी, जगदीश परमार, मनोज सिंघवी आदि उपस्थित थे । दीपानंदन भक्ति ग्रुप द्वारा गीतिका का संगान किया गया । कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी श्री संचित यशाजी ने किया।
डोंबिवली में उतरा तप रूपी धर्मचक्र, तप अभिनंदन का भव्य आयोजन

