ठाणे। साध्वी आणिमाश्रीजी एवं साध्वी मंगलप्रज्ञाजी के सानिध्य में तेरापंथ भवन के विशाल हॉल में पर्युषण महापर्व का छठा दिन जप-दिवस के रूप में विशाल जनमेदिनी की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
साध्वी श्री आणिमाश्रीजी ने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा साधक यदि साधना के पथ पर गतिमान होता है, तो उसे तीन शक्तियों की अपेक्षा रहती है। वह शक्तियां है, आत्मशक्ति, मंत्रशक्ति व इच्छाशक्ति। जीवन मे सफल बनने के लिए मंत्र-जप साधना के द्वारा अपनी अंतरशक्तियो को जागृत करने की अपेक्षा है। मंत्र किसी वर्णात्मक संयोजना का नाम नही किन्तु संकल्पित चित्त की एकाग्रता का नाम है। यह सब तब होता है, जब उसके साथ साधक का चित्त एकात्मक हो जाता है। मंत्र की शक्तिवता, प्राणवता मंत्र साधक की प्राण ऊर्जा पर निर्भर करती है। जिस प्राण ऊर्जा के साथ मंत्र-जप होगा, मंत्र उतना ही प्रभावशाली व शक्तिशाली होगा। चित्त की निर्मलता ही मंत्र सिद्धि का आधार है। चित्त निर्मल व पावन बने एवं जप साधना के द्वारा आत्मोन्मुखी बने।
साध्वी मंगलप्रज्ञाजी ने कहा आत्म-साधना के प्रथम सोपान है-सम्यग दर्शन। सम्यग दर्शन वो कोहिनूर है जिसकी प्राप्ति होते ही आत्मा उधर्वमुखी बन जाती है एवं मोक्ष का रिजर्वेशन हो जाता है। हमें बडी मुश्किल से दुर्लभ समयस्तव रूपी रत्न की प्राप्ति हुई है, इसे संभालकर रखे। अपनी श्रद्धा को डामाडोल न होने दे।
साध्वी श्री सुधाप्रभाजी ने रेलमपेल कविता के द्वारा जीवन की रेलगाड़ी को मंजिल तक पहुचाने की बात कही। साध्वी श्री कर्णिकाश्रीजी ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी। साध्वी स्मतव्यशाजी ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। साध्वी मैत्रीप्रभाजी ने मंच का प्रभावी संचालन किया।
सिमा सांखला, प्रिया, निशा, जयंती, सुनीता, कांता, वर्षो, शर्मिला, पुष्पा, अलका, बबिता, संगीता, शीतल, सरोज, वनीता ठाणे सिटी महिला मंडल ने मंगल संगान किया। नववधू दिव्या, प्रियंका, यशा, चाक, खुशबू, ईंटो दिया ने मंगल गीत की नव्य प्रस्तुति दी।
विशेष अनुदान दाता कल्याण मित्र कैलाश गोयल एवं राज गोयल का ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा मोमेन्टो द्वारा सम्मानित किया गया। टीपीएफ मुम्बई के अध्यक्ष दीपक डागलिया, मंत्री राज सिंघवी, बलवंत चौरड़िया, सलिल लोढा, मनीष कोठारी व पूरी टीम उपस्थित रही।
चित्त की निर्मलता ही मंत्र सिद्धि का आधार है – साध्वी आणिमाश्री

