एरोली। एरोली तेरापंथ भवन में पर्युषण महापर्व के छठे दिन जप- दिवस पर अध्यात्म आराधना अपने चरम पर है आज लगभग 125 लोगो ने प्रातः के प्रवचन में भाग लिए और इस मौके कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण के पश्चात ज्ञानशाला के बच्चों ने भी भगवान महावीर की 14 स्वप्न पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी।
एरोली (नवी मुम्बई) में यह उपासक यात्रा पहली बार हो रही है और यहां का श्रावक समाज गुरुदेव के प्रति अनंत कृतज्ञता अर्पित करता है जिनके कृपा से श्री तोलाराम जी छाजेड़ एवं श्री भरत जी छाजेड़ अपनी उपासक यात्रा के लिए यहां पधारे हुए हैं। सुबह की प्रार्थना व योगा प्राणायाम के पश्चात , प्रतिदिन सुबह के प्रवचन समय मे श्रमण भगवान महावीर स्वामी की भव्य भव- यात्रा को बताया जाता है तथा सरल भाषा में वर्तमान से जोड़कर दिवस संबंधी प्रवचन भी दिया जाता है। दोपहर के समय में 25 मिनट में 25 बोल सिखाया जाता हैं और महाप्रज्ञ अष्टकम को अर्थ सहित याद करवाया जा रहा हैं। सायं काल प्रतिक्रमण के पश्चात प्रतिदिन प्रतिक्रमण की एक पाटी का प्राकृत भाषा का हिंदी अर्थ समझाया जा रहा है ताकि प्रतिक्रमण के भाव भीतर तक पहुंचे। रात्रि प्रवचन में इतिहास के पन्नों से महान आचार्यों की परंपराओं व संबोधि आदि को बताया जा रहा है और साथ में ही 18 पाप पुस्तक के द्वारा डे टुडे लाइफ में कैसे इन पापों से बचा जाए वह भी बताया जा रहा है।
आज छठे दिन प्रातः के प्रवचन में सहयोगी उपासक श्री भरत जी छाजेड़ ने जप दिवस पर बहुत ही व्यवहारिक तरीके से और scientifc तरीके से मंत्र-जप के महत्व को समझाया और प्रैक्टिकल भी करवाया।
तेरापन्थ भवन ऐरोली में प्रतिदिन 13 घंटे का नवकार महामंत्र – जप निरंतर गतिमान हैं, और उपासक श्री तोलराम जी ने पर्युषण के पश्चात भी इस क्रम को निरंतर रखने का आह्वान किया। ऐरोली श्रावक समाज प्रथम उपासक यात्रा पर अतिउत्साहित हैं और 2023 पूज्य गुरुदेव के चातुर्मास आगमन पर और भी ऊँचे लक्ष्य बनाने का संकल्प करती हैं।
पर्वाधिराज पर्युषण पर ऐरोली में मनाया गया जप दिवस

