नई दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा कि जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि न जीडीपी ग्रोथ है न रुपए की मजबूती। रोजगार भी गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?
ग्रोथ रेट 6 साल में सबसे कम
मौजूदा वित्त वर्ष (2019-20) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी की विकास दर (ग्रोथ रेट) घटकर 5% रह गई है। यह 6 साल में सबसे कम है। इससे कम 4.3% जनवरी-मार्च 2013 में थी। पिछली तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में गिरावट का जीडीपी ग्रोथ पर ज्यादा असर हुआ। इस सेक्टर की ग्रोथ घटकर 0.6% रह गई। जनवरी-मार्च में 3.1% थी। सरकार ने शुक्रवार को जीडीपी के आंकड़े जारी किए।
पिछली 5 तिमाही में विकास दर
| तिमाही | जीडीपी ग्रोथ रेट |
| अप्रैल-जून 2018 | 8% |
| जुलाई-सितंबर 2018 | 7% |
| अक्टूबर-दिसंबर 2018 | 6.6% |
| जनवरी-मार्च 2019 | 5.8% |
| अप्रैल-जून 2019 | 5% |

