खम्मम:कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रेणुका चौधरी के खिलाफ चार साल पुराने फर्जीवाड़ा केस में खम्मम के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह केस खम्मम में दर्ज कराया गया था।
एक महिला ने आरोप लगाया था कि रेणुका चौधरी ने 2014 के चुनाव में उसके पति को टिकट देने के बदले पैसे लिए थे, लेकिन टिकट नहीं दी थी. इसके बाद महिला ने इसकी धोखाधड़ी की शिकायत की थी.
इससे पहले भी कांग्रेस नेता के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे. अब रेणुका चौधरी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

