मुंबई। दक्षिण मुंबई तेरापंथ युवक परिषद द्वारा अभिनव सामायिक का आयोजन शासन श्री साध्वी कैलाशवती जी के सानिध्य में रखा गया।नो बजकर ग्यारह मिनट पर अभिनव सामायिक पचख्याण करवाया गया। त्रिपदी वंदना के साथ अभिनव सामायिक प्रारंभ हुई । साध्वी शारदा प्रभा ने अभिनव का प्रयोग करवाते हुए विधि पूर्वक जप ,ध्यान वह आगमस्वाध्याय परमेष्ठी वंदना एवं पुनः त्रिपदी वंदना का प्रयोग करवाया । सामायिक दिवस का मंगलाचरण महिला मंडल की नववधूओं ने किया ।
तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पवन जी बोलिया एवं उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ,अशोक बरलोटा ,दिनेश धाकड़ ,किशन राठौड़ ने विजय गीत का संगान किया। साध्वी पंकज श्री जी ने सामायिक पर प्रकाश डालते हुए कहा -सामायिक का अर्थ है समता जो व्यक्ति समता में रमण करता है वह सामायिक की आराधना करता है । भगवान महावीर के अन्तेवासी श्रावक राजा श्रेणिक भगवान की अमृतवाणी का सस्वाद ले रहे थे तुरंत उनके मन में आया आज मैं सभी मुनियों को वंदना करूं निष्काम भाव से मुनियो को वंदना की और राजा थक गए लंबा श्वास लिया तब गौतम स्वामी ने भगवान से पूछा प्रभु इस वंदना का राजा श्रेणीक को क्या फल मिलेगा भगवान ने कहा राजा श्रेणिक ने सात नारकी के दक्षिक कर्मों को क्षीणकर दिया है। फिर भी कुछ नरके शेष है। उसका उपाय पूछने पर भगवान ने उपाय बताया कि अगर आप पूर्णिया श्रावक की सामायिक ले ले तो तुम्हारी नरक टल सकती है राजा श्रेणिक अपना पूरा राज्य देकर भी पूर्णिया श्रावक की सामायिक नहीं खरीद सका।

सोलहवां भव -भगवान महावीर का सोलहवां विश्वनन्दीभव पर प्रकाश डालते हुए शासन श्री जी ने कहा क्रोध ही नरक गति का कारण बनता है विश्वभूति को जब पता चलता है अपने पुत्र की तुच्छ इच्छा पूर्ण करने के लिए इतना विश्वासघात किया मेरे पिता तुल्य चाचा ने । यह कैसा संसार भाव धारा बदली और आचार्य सामंत मुनि के पास दीक्षा ग्रहण कर ली। हाजरी का वाचन करते हुए शासन श्री जी ने कहा तेरापंथ धर्म संघ का सुरक्षा कवच है हाजिरी संघ संघपति के प्रति आस्था का परिचायक है हाजिरी स्वामी जी द्वारा बनाई गई मर्यादाएं साधु जीवन को पोषण देती है गुरु आज्ञा से विहार करें। ममता पर प्रहार करते हुए स्वामी जी ने कहा कोई भी साधु साध्वी अपना अपना शिष्य ने बनाए जो व्यक्ति संघ में रहकर दल बंदी करता है बहू कर्मी होता है। महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया।
दक्षिण मुंबईः अभिनव सामायिक मानो पूर्णिया श्रावक सामायिक

