बैंग्लोर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की महत्वपूर्ण परिकल्पना युवासंगम के अंतर्गत संपूर्ण मुंबई की तेरापंथ युवक परिषद की मुंबई स्तरीय युवासंगम डायरेक्टरी का विमोचन परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के सानिध्य में बैंगलोर में सम्पादित हुआ।
समस्त भारतवर्ष कीं सभी शाखा परिषदो के सदस्यों की सम्पूर्ण जानकारी एक डायरेक्टरी के रूप में परिपूर्ण करने कीं कल्पना का जो स्वप्न अभतेयूप ने देखा था उसे डायरेक्टरी का रूप देते हुए मुंबई शाखा परिषदो के ४४०० सदस्यों कीं सम्पूर्ण जानकारी का डेटा संकलित कर ८०० पुष्ठो कीं मुंबई स्तरीय युवासंगम डायरेक्टरी आचार्य प्रवर के श्री चरणो में प्रेक्षित की गई।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमलजी कटारिया ने पंचम अभतेयूप कार्यकारिणी मीटिंग में युवासंगम डायरेक्टरी कीं उपयोगिता एव महत्व समजाते हुए आगामी वर्षा में यह डायरेक्टरी सभी संघीय कार्यों को सुगमता एव सरलता से सम्पादित करने में मील का पत्थर साबित होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने कहा कि जब तक हमें हमारे युवा साथियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं होगी तब तक हम संगठन एवं समाज में उनकी प्रतिभा का उपयुक्त समायोजन नहीं कर पाएँगे।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री संदीप कोठारी के अनुसार युवाओं का इतना बृहद डाटाबेस 2023 में गुरुदेव के मुंबई चतुर्मास की पूर्व तैयारियों में भी अति महत्वपूर्ण है इस डाटाबेस के सहारे समाज के हर युवा तक अपनी पहुँच आसान बन जाएगी जिससे हम हमारे युवा साथियों से ही निरंतर सीधे संपर्क में रह पाएंगे।
यह संकलन हमारी युवा शक्ति को संगठित करने व संघ समर्पित कार्यों को संपादित करवाने एवं हमारी आर्थिक गतिविधियों को मज़बूती प्रदान करने के साथ हमारा आपस में विशाल जन संपर्क बढाने ,हमारी विभिन्न सभा संस्थाओं को दृढ़ता प्रदान करने में इसका अति महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। आज हमारे समाज का युवा हर क्षेत्र में प्रभावी समृद्ध एवं ऊर्जावान है पर आपसी संपर्क के अभाव में उसकी कार्यक्षमता का सही मूल्यांकन नहीं हो पाता है इस अभाव को दूर करने में यह युवा संगम का महापरिचय कोश हमें नई उपलब्धियाँ दिलाएगा ।इस डायरेक्ट्री के निर्माण में युवा संगम के मुंबई प्रभारी जितेंद्र परमार ने श्रम का नियोजन किया।
पूज्य प्रवर के सम्मुख आभातेयुप अध्यक्ष विमल कटारिया,आभातेयुप महामंत्री संदीप कोठारी, आभातेयुप उपाध्यक्ष पंकज डागा,आभातेयुप संगठनमंत्री पवन मांडोत, युवासंगम मुंबई प्रभारी जितेंद्र परमार, युवासंगम राष्ट्रीयप्रभारी हितेश भांडिया,आभातेयुप मुंबई से महेश बाफ़ना, जगदीश परमार,नरेश सोनी,नरेश चपलोत, गौतम डांगी,दिनेश सिंघवी, दीपक समदरिया, अजय भंसाली, नवीन लोढ़ा,राजेश कोठारी, जितेश पोखरना एवं अनेक युवा साथियों की उपस्थिति ने इस क्षण को यादगार बना दिया है।
इस कार्य को पूर्ण करने मै मुकेश नौलखा,सुनील नौलखा,मनिष बाफना, मयंक धाकड विभिन्न तेयुप की शाखा से तेयुप ऐरोलि से धीरज बोहरा, राकेश डूंगरवाल, अंधेरी से हेमंत लोढ़ा, राजेंद्र बाफ़ना, बांद्रा से हितेश बोहरा, महावीर इंटोदिया, भायंदर से परेश भंडारी, नीरज आच्छा, भांडुप से मनसुख हिरण, गजेंद्र भंडारी, भिवंडी से रोहित बेद, प्रवीण चोपड़ा, बोईसर से गौतम ओस्तवाल, बोरिवली से संजय बोथरा, भरत छाजेर, सीबीडी बेलापूर से विकास परमार, चेंबुर से रिंकु बाफ़ना, दिनेश गादीया, दादर से अमित डूंगरवाल, पंकज चोपड़ा, दहिसर से रमेश चपलोत, दक्षिण मुंबई से पवन बोलियाँ, धनपत बेद, डोंबिवली से राकेश कोठारी, ललित सिंघवी, घाटकोपर से राकेश कोठारी, लोकेश डागी, पीयूष धोका, घणसोली से सुनील चपलोत, सुधरशन कोठारी, गोरेगाँव से दिनेश बोहरा, गोवंडी से रमेश बोहरा, कांदीवली से अशोक कोठारी, विनोद डागलिया, रमेश सिंघवी, कांजूमार्ग से हिम्मत चंडालिया, काजुपाडा से अखिलेश चौधरी, अंकुर सिंघवी, खार से प्रकाश कोठारी, खारघर से चेतन गुंदेचा, आशीष कोठारी, विमल सिंघवी, कोपरखेरने से गणपत गुंदेचा, अमृत बाफ़ना, कोपरी ठाणे से नरेश बाफ़ना, मुकेश चपलोत, विकास डूंगरवाल, कुर्ला से हिम्मत राठौड़, भरत चौधरी, जोगेश्वरी से कमलेश वडाला, जूनाकुरला से प्रफुल कुमठ, पवन जैन, ठाणे सेंट्रल से प्रवीण डांगी, निर्मल ओस्तवाल, मालाड से अनिल चोरडीया, मनोज लोढ़ा, मीरा रोड से अरुण मेहता, मुलुंड से निर्मल धिंग, ऋषि पटवारी, मुम्ब्रा से सुनील डूगर, नवरतन चोरडीया, नालसोपरा से महेंद्र सोलंकी, पारस बाफ़ना, नेहरूनगर से लोकेश साँचेती, मनोज सांखला, नेरुल से सुरेश छाजेड, महेंद्र मादरेचा, राजेश समोता, पालघर से हितेश सिंघवी, प्रीतम जैन, पनवेल से प्रमोद छाजेड, राकेश कांठेड, सान्तक्रूज से भूपेश कोठारी, दिनेश मेहता, साइंकोलीवाडा से भरत मेहता, अखिलेश डांगी, ठाणे सिटी से कमलेश डूगगर, नीरज बोथरा, उरन से धीरज सिंघवी, वसई से गजेन्द्र गुंदेचा, यशवन्त डांगी, वाशी से राकेश चंडालीया, रणजीत खटेर, विक्रोली बमखाना से दीपक परमार, राकेश छाजेर, विक्रोली से संजय गुंदेचा, संतोष सिंघवी, विलेपार्ले से अनिल बापना, सुनील वडाला, विरार से विजय धाकड, राजेश सोलंकी, वागले इस्टेट ठाणे से सुनील कांठेर, सूर्यप्रकाश चंडालीया। इन सब का पूर्ण सहयोग मिला। मुंबई की सभी युवक परिषदों के अध्यक्ष, मन्त्री एवं कार्यकारिणी सदस्यों के अथक एवं सम्मिलित प्रयासों से ही यह मुश्किल उपक्रम को भी आसानी से संपादित कर सकते हैं यह आज सिद्ध हुआ है।
मुंबई स्तरीय युवा संगम डायरेक्टरी का विमोचन

