वाशी। पर्युषण महापर्व का प्रथम दिवस खाद्य संयम दिवस उसमें आचार्य श्री महाश्रमण जी के आध्यात्मिक निर्देशन में तेरापंथ धर्म संघ की उपासक श्रेणी द्वारा पर्यूषण पर्वराधना हेतु सम्मानीय प्रवक्ता उपासक श्रीमान सुरेश जी बाफना एवं सहयोगी श्रीमान कांतिलाल जी मेहता सूरत ने नमस्कार महामंत्र से शुभारंभ किया। महिला मंडल वाशी द्वारा मंगलाचरण किया तेरापंथ सभा मंत्री दिनेश जी हिरण तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष राकेश जी चंडालिया तेरापंथ महिला मंडल संयोजिका संध्या जी कोठारी वाशी ने आगंतुक सभी वाशी नवी मुंबई क्षेत्र से पधारे हुए सभी महानुभावो का स्वागत वक्तव्य दिया भिक्षु भजन मंडल द्वारा गीतिका प्रस्तुति दी। उपासक सुरेश जी बाफना उपासक शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि उपासक वह है जो उपशम की साधना करता हो ,जो पापभीरू हो, जिनकी जीवन शैली संयमित और जो नित्य अध्यात्म के क्षेत्र में कर्मशील हो।
पर्यूषण अपनी आत्मा में रहने का पर्व है! पर्युषण में द्रव्य शुद्धि ,देह शुद्धि और आत्म शुद्धि होती है! हमें अपनी शक्तियों को जगा कर त्याग की चेतना को जगाना है और नित्य धर्मा बनना है आहार का शरीर के साथ गहरा संबंध है ,आहार के बारे में काफी टिप्स बताएं स्वस्थ रहने के लिए आहार संयम जरूरी हैं पर्यूषण को सफल बनाने के लिए उत्साह, उदारता, आत्मीयता, आराधना और अनुमोदना का विकास करना है।
उपासक कांतिलालजी मेहता ने अपने वक्तव्य में फरमाया कि मनुष्य का जीवन आहार से ही प्रारंभ होता है, गर्भ में आते ही ओझ आहार लेता हे जिसका संबंध आयुष प्राण के साथ है! हमारा आहार सात्विक, संतुलित और नियमित रहे ! रात्रि भोजन का त्याग करें एवं फास्ट फूड से परिहार करें अंत में मधुर गीतिका के माध्यम से लेता म्हारा स्वामी जी रो नाम दुनिया लाजे मरे के साथ प्रेरणा प्रधान की।
तपस्वी 12 वर्ष की नन्ही सी बच्ची रक्षिता बेद की *8* के तपस्या की अनुमोदना एवं बेद परिवार ने तपस्या के उपलक्ष में गीतिका की प्रस्तुति दी।
तेरापंथ समाज वाशी द्वारा तपस्वी रक्षिता बेद का महिला मंडल ने साहित्य भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति तेरापंथ महासभा सदस्य तनसुख जी चोरड़िया अनुव्रत समिति मुंबई के मंत्री चेतनजी कोठारी तेरापंथ युवक परिषद कोपरखैरना अध्यक्ष अमृतजी बाफना मंत्री मंगलजी सियाल प्रोफेशनल फॉर्म के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवंत जी चौरडिया अनुव्रत समिति मुंबई के संगठन मंत्री सुरेश जी बाफना पवनजी परमार एवं अन्य गणमान्य की उपस्थिति रही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजू कावड़िया प्रवीण चौरडिया प्रकाश संचेती महावीर हिरण हरीश गादिया विमल कोठारी सुरेश धोखा विकास मादरेचा राकेश राठौड़ जीतू बाफना अमित आचलिया रंजीत खाटेड संगीता बाफना नीमा धोखा वनीता बाफना सीमा मेहता रेखा कोठारी सफल बनाने में सहयोग रहा कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ युवक परिषद पूर्व अध्यक्ष पंकज चंडालिया ने किया यह जानकारी तेरापंथ युवक परिषद कोषाध्यक्ष मुकेश बाफना ने दी।
आत्म दर्शन का महापर्व – पर्यूषण

