जलगांव। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी ठाणा-६ के पावन सानिध्य में महापर्व पर्युषण का शानदार आगाज आज हुआ। जप, तप खाधसंयम ,सामयिक पॊषध आदि की आराधना के साथ श्रावक समाज ने महापर्व की अगवानी की। प्रात:कालीन कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तामर स्तोत्र के सामूहिक पाठ से हुआ जिसे साध्वी मधुर प्रभा जी ने उच्चारित किया। साध्वी लावण्यप्रभाजी ,साध्वी कुंदनयशाजी साध्वी मुदित प्रभा जी एवं साध्वी मधुरप्रभा जी ने सुमधुर भावपूर्ण गीत. ‘ आयो पजुषण रो पर्व’ की प्रस्तुति दी। साध्वी मुदितप्रभा जी ने खाधसंयम की महता प्रतिपादित करते हुए हित, मित्त एवं सात्विक भोजन की उपादेयता प्रकट की।
साध्वी डॉक्टर योगक्षेमप्रभा जी ने तीर्थंकर चरित्र के अनछुए पहलुओं को उजागर करते हुए आदि तीर्थंकर ऋषभ देव की भवांतर यात्रा की रोचक ,प्रेरक एवं आकर्षक प्रस्तुति दी ।साध्वी श्री ने कहा अनंत संसार में भ्रमण करते-करते एक ऐसा सुनहरा वक्त आता है जब जीव को किनारा मिलता है ,सम्यकत्व की पहली किरण का स्पर्श आत्मा के भाव भ्रमण पर एक ब्रेक लगाती है । भगवान और ऋषभ के जीव पीछे से तेरहवें भव में धन्ना सार्थवाह के रूप में प्रथम बार सम्यकत्व प्राप्त किया।
विदुषी साध्वी निर्वाण श्री जी ने श्रावक समाज को जोरदार आह्वान करते हुए आराधना का रहस्य प्रतिपादित किया साध्वी श्री ने मंगल उद्बोधन का प्रारंभ उपवास ,बेला ,तेला के प्रत्याख्यान से किया ।साध्वी श्री आराधक – विराधक की महता प्रतिपादित करते हुए कहा कि स्वीकृत नियमों में जब कुछ विराधना, अतिक्रमण हुआ है उस की आलोचना जीव को आराधक बनाती है। जीवन भर साधना के व्रतों का पालन किया किंतु उसमें हुई त्रुटियों की आलोचना /अतिक्रमण नहीं किया तो साधना अल्पसार वाली बन जाएगी । साध्वी श्री ने भगवान महावीर के पूर्वजन्मों के विवेचन में 27 वें भव नयसार के संदर्भ में व्याख्या की। यह जानकारी तेरापंथी सभा, जलगांव के मंत्री नोरतमल चोरडिया ने दी।
जलगांव में पर्वाधिराज पर्युषण का शानदार आगाज

