मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुम्बई के तत्वावधान में मुम्बई की आँचलिक संयोजिका श्रीमती सुमन चपलोत के निर्देशन में मुम्बई ज्ञानशाला द्वारा त्रिदिवसीय गुरुदर्शन यात्रा बैंगलोर की पुण्य धरा पर इसका आयोजन किया मुम्बई के सभाध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी तातेड़ , मंत्री विजय जी पटवारी , उपाध्यक्ष विनोद जी बोहरा का ज्ञानशाला के विकास में सदैव सहयोग मिलता रहा है गुरुदर्शन की इस यात्रा में मुम्बई की लगभग 70 प्रशिक्षक बहनो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। त्रिदिवसीय यात्रा में पूज्य गुरुदेव का प्रेरणा पाथेय प्राप्त हुआ व ममतामयी मातृहृदया साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी का ज्ञानशाला के लिए पावन उद्बोधन प्राप्त हुआ।
ज्ञानशाला से सम्बंधित अलग अलग विषय जैसे -,चले लक्ष्य बोध के साथ , कैसे बना रहे उत्साह, कार्यदक्षता , आओ कर्मो को समझे व प्रशिक्षण की विद्याएं व सबसे अच्छा जिज्ञासा व समाधान का सत्र हुआ इन सभी विषयों पर प्रबुद्ध चारित्र आत्माओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। साथ ही प्रशिक्षक दीक्षांत समारोह में मुम्बई की लगभग 27 बहनों का सम्मान गुरुदेव की सनिद्धि में हुआ। बहनों ने बहुत ही अनुशासन व शालीनता का प्रदर्शन करते हुए सारे सेशन ने उपस्थिति दर्ज करवाई जिज्ञासा समाधान के सत्र में प्रबुुद्ध साध्वी श्री जी व राष्ट्रीय संयोजक सोहन लाल जी चौपडा ने व सुरेंद्र जी लुनिया व राष्ट्रीय कार्यसमिति मेम्बर श्रीमती रत्ना जी कोठारी ने बहुत ही सरलता से समझाया।
त्रिदिवसीय यात्रा में बहनो ने आद्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया व इसी के साथ इस्कॉन मंदिर के भी दर्शन किये । मुम्बई ज्ञानशाला ने रोचक प्रस्तुति दी जिसकी सभी ने सराहना की । ज्ञानशाला कार्यकारिणी टीम के साथ प्रशिक्षक बहनो का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। आँचलिक संयोजिका सुमन चपलोत सहसंयोजिका अनिता परमार विभागीय संयोजिका राजश्री कच्छारा सहसंयोजिका शीतल सांखला, मधु मेहता, अंजना सिंघवी, चंचल परमार, अनिता सिंयाल, अंजू चौधरी, कविता मेहता, सीमा सिंघवी निशा भटेवरा का विशेष सराहनीय सहयोग रहा और इस यादगार यात्रा का सफल आयोजन हुआ।
मुम्बई ज्ञानशाला द्वारा गुरुदर्शन यात्रा का सफल आयोजन

