मुंबई। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 के सान्निध्य में समण संस्कृति संकाय एव् अभातेयुप के संयुक्त उपक्रम के तहत जैन विद्या कार्यशाला में संबोधि पुस्तक पर आधारित परीक्षा का आयोजन पालघर तेरापंथ भवन में रविवार 25 अगस्त को दोपहर 2 से 4 बजे केंद्र व्यवस्थापक सुखलाल जी तलेसरा, सह केंद्र व्यवस्थापक दिनेश राठौड़ के निर्देशन में किया गया। जिसमे 27 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी ।
परीक्षा की सुरुवात मुनिश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई।
मुनिश्री जी के सान्निध्य में 5 अगस्त से 19 अगस्त तक संबोधि कार्यशाला का आयोजन हुआ।
तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी व कार्यशाला संयोजक गजसुख बोराणा ने कार्यशाला में सम्मिलित परीक्षार्थियों के प्रति आभार प्रकट किये।
पालघर मे जैन विद्या कार्यशाला परीक्षा आयोजित

