मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में मुंबई महिला मंडल के निर्देशन में, बोरीवली एवं कांदिवली द्वारा आयोजित कार्यशाला connection with food science कल २३ August को कांदिवली तेरापंथ भवन में दोपहर 2:00 से 4:00, प्रोफेसर मुनि श्री महेंद्र कुमार जी एवं अन्य मुनि वृंद के सान्निध्य में रखी गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों मंडल की बहनों के मंगलाचरण से हुई। कांदिवली संयोजिका प्रतिमा जी पिंचा ने सबका स्वागत किया ।
मुख्य वक़्ता के रूप में श्रीमती पंकजा जी बापना (योगा और डाइयट कन्सल्टंट) ने हमें पीपीटी के माध्यम से संतुलित आहार और ऋतुचर्या अनुरूप खान-पान सम्बंधी जानकारी प्रदान की।
डॉक्टर मुनि श्री अभिजीत कुमार जी ने अपने मंगल उद्बोधन में हमें कब, कितना और कैसे भोजन खाना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी। भोजन पूर्व गोचरी की भावना अवश्य रखें। बोरिवली महिला मंडल की संयोजिका संगीता धाकड ने सबका आभार ज्ञापन किया। पुष्पा भंसाली, गीतांजलि बोथरा, उषा सिंघवी, ऋतु बांठीया, लीला मालू, सरोज दुगड़, पुष्पा डूंगरवाल, सुनीता हींगड़, पुष्पा लोढ़ा, हेमा दुगड़, करुणा चप्लोत, प्रीति बोथरा, सुशीला मादरेचा, रेखा कोठारी, नीतू नाहटा आदि के साथ लगभग 75 बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही। बोरिवली महिला मंडल की बहनों की सराहनीय उपस्तिथि रही।
बोरिवली-कांदीवली महिला मंडल की कार्यशाला परिसम्पन्न

