ठाणे: रविवार को नशा मुक्ति रैली एवं अणुव्रत कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला उन्मेष का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वी श्री अणिमाश्री जी साध्वीश्री मंगलप्रज्ञाजी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि मदनजी तातेड अध्यक्ष आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई और मुख्य वक़्ता सुशील बाफ़ना प्रचार प्रसार मंत्री अणुव्रत महासमित। आयोजन से पहले फातिमा चर्च मजीवाड़ा गांव से तेरापंथ भवन मजीवाड़ा तक भव्य रैली निकाली गई। साध्वी श्री अणिमा जी ने श्रावक समाज का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हम अणुव्रत के प्रत्येक नियम को ग्रहण ही ना करे उसे आत्मसात भी करें। रोचक कहानी के माध्यम से कार्यकर्तओं का मार्गदर्शन ही नही उन्हें सही राह दिखाने की कोशिश की। साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी ने कहा कि अणुव्रत का आधार तत्व संयम हैं। हर अनुवर्ती कार्यकर्ता में संयम की साधना बढ़नी चाहिए। अगर चरित्र का विकास नही हो तो सारी मेहनत असफल हो जाती हैं।
साध्वी श्री सुधा प्रभा जी ने कहा कि कार्यकर्ता वह होता है जिसके अंदर पुरूषार्थ होता हैं। साध्वी श्री कर्णिका श्री जी, साध्वी श्री सुधा प्रभा जी एवं साध्वी श्री समत्व यशा जी ने अणुव्रत पर सुंदर गीतिका के माध्यम से श्रावक समाज का मार्गदर्शन किया।
मुख्य अतिथि मदन तातेड अध्यक्ष आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई, मुख्य वक़्ता सुशील बाफ़ना प्रचार प्रसार मंत्री अणुव्रत महासमित ने विचार रखें। ठाणे सभा अध्यक्ष देवीलाल श्री श्रीमाल ने कहा कि अणुव्रत समिति का यह प्रोग्राम ठाणे तेरापंथ भवन में रखा। व्यक्ति को नशामुक्त जीवन जीना चाहिए। इसकी शुरुआत स्वयं से और अपने परिवार से ही करनी चाहिए। अणुव्रत संकल्प पत्र का वाचन गणपत डागलिया ने किया। अणुव्रत समिति मुम्बई अध्यक्ष रमेश चौधरी ने सभीअतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। ठाणे अणुव्रत समिति क्षेत्रीय संयोजक लक्ष्मिलाल सींघवी ने कहा कि आचार्य श्री तुलसी की देन है अणुव्रत जो मनुष्य को मनुष्य बनाने में मददत करता हैं।
अणुव्रत समिति मुम्बई कोषाध्यक्ष रमेश सोनी मनुष्य का जीवन निखारने के महामंत्र है अणुव्रत। अणुव्रत समिति मुम्बई कार्याध्यक्ष रोशनलाल मेहता ने कहा कि 2023 चातुर्मास का लक्ष्य रखते हुए एक अनुवर्ती होंने के नाते उनके सम्मुख कुछ विशेष तरीके से रखे।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र एवं ठाणे अणुव्रत समिति द्वारा मंगलाचरण गीतिका की प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर विजय संचेती, सिरियारी संस्थान मंत्री निर्मल श्री श्रीमाल, अर्जुन चौधरी, नितेश धाकड़, अभयराज चोपड़ा, कोपरी तेयुप अध्यक्ष नरेश बाफना, ठाणे सिटी तेयुप अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़, ठाणे सेंट्रल अध्यक्ष निर्मल ओस्तवाल, ठाणे सभा सह मंत्री पवन ओस्तवाल, मनोज जैन, चंद्रप्रकाश बोहरा, सुरेश बाफना, विमल गादिया, राजेन्द्र कुमठ, प्रेमलता सिसोदिया,कंचन सोनी, विद्या सोनी, प्रियंका जैन, मीना बाफना, ललिता सोनी, मंजू संचेती, विमला जैन, कल्पना मेहता, रेखा बाफना, आदि की उपस्थिति रही। मंच का कुशलतापूर्वक संचालन अणुव्रत समिति मुम्बई के मंत्री चेतन कोठारी ने किया। ठाणे सभा मंत्री जयंतीलाल बरलोटा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापन किया।
ठाणे में अणुव्रत समिति मुम्बई का उन्मेष कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोज हुआ
Leave a comment
Leave a comment