सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दारुल उलूम ने क्यों तैयार किया किले जैसा पुस्तकालय? हेलीकॉप्टर भी कर सकता है लैंड, प्रशासन चकराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दारुल उलूम ने क्यों तैयार किया किले जैसा पुस्तकालय? हेलीकॉप्टर भी कर सकता है लैंड, प्रशासन चकराया

Last updated: August 24, 2019 11:39 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

सहारनपुर:देवबंद स्थित दारुल उलूम परिसर में बन रहे विशाल पुस्तकालय की छत पर हेलीकाप्टर उतारा जा सकता है। इसके साथ ही पुस्तकालय की विशाल भवन मानकों के विपरीत बनाया गया है। इस तरह की रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने प्रशासन को सौंपी है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दारुल उलूम प्रशासन से जवाब तलब करने की तैयारी कर रहा है।

देवबंद विनियमित क्षेत्र है। इसके चलते इस इलाके में कोई भी भवन और निर्माण बगैर प्रशासन की अनुमति के नहीं बनाया जा सकता है। बीते जून 2019 में जूनियर इंजीनियर ने प्रशासन को सूचना दी कि दारुल उलूम में बन रहे विशाल पुस्तकालय की छत पर हेलीपेड बनाया जा रहा है। इसके चलते प्रशासन में खलबली मच गई थी। इसके बाद देवबंद के एसडीएम ने 26 जून 2019 और चार जुलाई 2019 को नोटिस जारी कर दारुल उलूम प्रशासन का जवाब मांगा था। पूछा गया था कि बताया जाए कि भवन निर्माण का अनुमति ली गई है या नहीं। साथ ही पुस्तकाल की छत पर हेलीपेड बनाया जा रहा है है नहीं।

डीएम आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने चार अगस्त को दारुल उलूम में जाकर जांच की थी। साथ में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर, टेक्नीकल टीम और एसडीएम आदि अधिकारी भी साथ रहे थे। उस दौरान प्रथम दृष्टया पुस्तकालय का निर्माण बगैर अनुमति के होना पाया गया था। हेलीपेड के मुद्दे पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ताराचंद को टेक्नीकल रिपोर्ट सौंपने को कहा था। इस संबंध में अधिशासी अभियंता ने टेक्नीकल रिपोर्ट बीते दिन डीएम आलोक कुमार पांडेय को सौंप दी।

सूत्रों का दावा है कि रिपोर्ट में अधिशासी अभियंता ने कहा है कि बिना प्रशासन की अनुमति के पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। साथ ही मानकों के विपरीत कई हाल उसमें बना दिए गए हैं। पुस्तकाल बड़ा है तो छत भी काफी बड़ी है। साथ ही पुस्तकाल की छत का निर्माण इस तरह के मजबूत मैट्रीयल से किया गया है कि उस पर हेलीकाप्टर उतारा जा सकता है। इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी अधिशासी अभियंता ने रिपोर्ट सौंप दी है।

मामले में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पुस्तकालय और उसमें कई हाल नियमों के विपरीत बनाए गए हैं। छत पर हेलीकाप्टर उतारा जा सकता है। रिपोर्ट के बाद अब दारुल उलूम प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जब तक मन में इच्छाएं रहेंगी, तब तक हमें शांति नहीं मिल सकती
Next Article श्रीलंका के बाद अब मालदीव ने भी कहा- अनुच्छेद 370 खत्म करना भारत का आंतरिक मामला
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर
entertainment
November 7, 2026
दिवाली से पहले ‘रामायणम्’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई
entertainment
November 7, 2026
कुणाल कपूर ने साझा की ‘रामायण’ के सेट की झलक, बोले- ‘छोटे सपने न देखने वालों का जुनून देखकर बहुत कुछ सीखा
entertainment
November 7, 2026
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास! लगातार तीन फिल्मों ने की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग, KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगाई रिकॉर्डतोड़ हैट्रिक!
entertainment
November 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?