By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने दूसरी पारी में हासिल की 233 रन की अहम बढ़त
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने दूसरी पारी में हासिल की 233 रन की अहम बढ़त

Last updated: September 1, 2018 11:19 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

साउथैम्प्टन: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच साउथैंप्टन मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 260 रन बना लिए हैं। अब इंग्लैंड को दूसरी पारी में 233 रन की बढ़त हासिल हो गई है। इस वक्त क्रीज पर सैम कुर्रन 37 रन बनाकर नाबाद हैं।
इससे पहले पहली पारी में भारत ने चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 132 रन की पारी के दम पर 273 रन बनाए। भारत को पहली पारी में 27 रन की बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के स्पिनर मोइन अली ने घातक गेंदबाजी की और पांच भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया वहीं भारतीय बल्लेबाज पुजारा ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर भारत को अहम बढ़त दिलाई।
भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। बुमराह ने एलिस्टर कुक को स्लिप में राहुल के हाथों कैच आउट करवा मेजबान टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद इशांत ने मोइन अली को भी राहुल के हाथों कैच आउट करवा भारत को दूसरी सफलता दिलाई। भारत को तीसरी सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई, शमी ने कीटन जेनिंग्स को एलबीडबल्यू आउट किया। इसके बाद शमी ने लंच ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड कर दिया। कप्तान जो रूट काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वो 48 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए। रूट ने 88 गेंदों का सामना किया और वो दो रन से अपने अर्धशतक से चूक गए। 30 रन पर बल्लेबाजी कर रहे बेन स्टोक्स को अश्विन ने रहाणे के हाथों कैच आउट करवा दिया। इशांत शर्मा ने जोस बटलर को 69 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। तीसरे दिन के खेल के आखिरी गेंद पर मो. शमी ने आदिल राशिद को 11 रन पर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट करवा दिया।
भारत की तरफ से मैच की दूसरी पारी में मो. शमी ने तीन, इशांत शर्मा ने दो जबकि अश्विन व बुमराह ने एक-एक विकेट लिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मेजर गोगोई मामले की जांच में लापरवाही हुई, पुलिस 18 सिंतबर तक पूरी रिपोर्ट दे : कोर्ट
Next Article प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर पर है लाखों का कर्ज मुंबई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय, मोदी-राहुल समेत दिग्गजों ने दी नये मुख्यमंत्री को बधाई
national
May 10, 2026
मुंबई में प्रेक्षाध्यान जन-जागृति अभियान को मिल रही शानदार सफलता
social
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमिस्ट्री ने ‘तेरा हो जाऊं’ को बना दिया इंटरनेट का नया लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?