इस्लामाबाद:पाकिस्तान की मानवाधिकार विभाग की मंत्री शिरीन एम. मजारी ने यूएन में प्रियंका चोपड़ा को गुडविल ऐंबैसडर के पद से हटाने की मांग की है। इसके संबंध में लिखी गई चिट्ठी को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
मजारी ने अपनी चिट्ठी में पहले कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने, मोदी सरकार की नीतियों और भारतीय सेना पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा भारतीय सरकार और सेना द्वारा उठाए गए कदम का समर्थन करती हैं, इसलिए उन्हें हटाया जाना चाहिए।
‘…प्रियंका चोपड़ा खुलकर कश्मीर को लेकर भारत सरकार की नीतियों का समर्थन करती हैं और उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री द्वारा पाकिस्तान को दी गई परमाणु हमले की धमकी का भी समर्थन किया था। ये सब यूएन गुडविल ऐंबैसडर के शांति और दया-भाव के सिद्धांतों के खिलाफ है।’
इतना ही नहीं मजारी ने अपनी चिट्ठी में यह भी लिखा, ‘… अगर प्रियंका चोपड़ा तो तुरंत नहीं हटाया गया तो शांति के लिए यूएन की गुडविल ऐंबैसडर की सोच ही एक मजाक बन कर रह जाएगी’।
पाकिस्तान ने यूएन से की प्रियंका चोपड़ा को पद से हटाने की मांग

