सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अठावले ने भागवत के बयान पर कहा- आरक्षण पर चर्चा की कोई जरूरत नहीं, यह स्थायी रहेगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अठावले ने भागवत के बयान पर कहा- आरक्षण पर चर्चा की कोई जरूरत नहीं, यह स्थायी रहेगा

Last updated: August 21, 2019 6:17 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी। अठावले ने मंगलवार को कहा कि आरक्षण संवैधानिक अधिकार है। दलितों से इसे कोई भी नहीं छीन सकता है। आरक्षण पर चर्चा की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह स्थायी रहेगा। भागवत ने रविवार को कहा था कि जो आरक्षण के समर्थन और जो विरोध में हैं, उनके बीच दोस्ताना माहौल में चर्चा होनी चाहिए।
कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अठावले ने कहा, ”मोहन भागवत ने जो कुछ कहा उस पर संघ ही सफाई दे सकता है। मैं इतना कहना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी सरकार को दलित विरोधी नहीं माना जाना चाहिए। मोदी सरकार हमेशा देश के दलित और पिछड़े लोगों के साथ खड़ी है।” अठावले ने पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के कामकाज की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार ने दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकार सरंक्षण के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं।
‘समाज के विभिन्न वर्गों में सद्भाव की आवश्यकता’
भागवत ने रविवार को दिल्ली में ‘ज्ञान उत्सव’ कार्यक्रम में कहा था- ‘‘मैंने आरक्षण के बारे में पहले भी बात की थी, लेकिन इससे बहुत ज्यादा उथल-पुथल मच गई और पूरी चर्चा मुख्य मुद्दे से कहीं और भटक गई। जो लोग आरक्षण के समर्थन में हैं, उन्हें चर्चा ऐसे लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए करनी चाहिए, जो आरक्षण के खिलाफ हैं। इसी तरह से विरोध करने वालों को भी चर्चा में शामिल होना चाहिए। आरक्षण पर जब भी चर्चा हुई है, इस पर तीखी प्रतिक्रिया आई है। हमारे समाज के विभिन्न वर्गों में सद्भाव की आवश्यकता है।’’
भागवत बोले- अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा
सरसंघचालक के बयान पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि संघ की मानसिकता आरक्षण विरोधी है। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान को चुनौती देने की कोशिश की है। इसके बाद सोमवार शाम संघ ने बयान जारी कर कहा कि अनावश्यक विवाद खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। भागवत ने इससे जुड़े सभी मुद्दों पर सिर्फ विचार का सुझाव दिया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनुच्छेद 370: बांग्लादेश ने कहा- यह भारत का आंतरिक मसला, फ्रांस बोला- पाकिस्तान क्षेत्र में शांति बनाए रखे
Next Article हिंदी फिल्म आह्वान का ट्रेलर लॉन्च
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर
entertainment
November 7, 2026
दिवाली से पहले ‘रामायणम्’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई
entertainment
November 7, 2026
कुणाल कपूर ने साझा की ‘रामायण’ के सेट की झलक, बोले- ‘छोटे सपने न देखने वालों का जुनून देखकर बहुत कुछ सीखा
entertainment
November 7, 2026
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास! लगातार तीन फिल्मों ने की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग, KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगाई रिकॉर्डतोड़ हैट्रिक!
entertainment
November 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?