सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोहली एक दशक में 20 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कोहली एक दशक में 20 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

Last updated: August 15, 2019 9:36 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

पोर्ट ऑफ स्पेन:विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के तीसरे वनडे में नाबाद 114 रन की पारी खेली। यह उनके करियर का 43वां शतक है। इस दौरान कोहली एक दशक में 20 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 2010 के दशक में 20018 रन बनाए। कोहली ने एक दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पोंटिंग ने 2000 के दशक 18962 रन बनाए थे।

कोहली ने वेस्टइंडीज में चौथा शतक लगाया। वे विंडीज में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा। हेडन ने 3 शतक लगाए थे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हाशिम अमला और इंग्लैंड के जो रूट के नाम भी 3-3 शतक हैं।

भारत के तीन बल्लेबाजों ने एक दशक में 15 हजार से ज्यादा रन बनाए
भारत के लिए कोहली के अलावा दो अन्य बल्लेबाजों ने एक दशक में 15 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 2000 के दशक में 15962 और राहुल द्रविड़ ने भी उसी दशक में 15853 रन बनाए थे। एक दशक में 15 से ज्यादा रन बनाने वालों में भारत के 3, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के 2-2 और ऑस्ट्रेलिया के एक बल्लेबाज हैं।

बल्लेबाज देश दशक रन
विराट कोहली भारत 2010s 20018
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 2000s 18962
जैक्स कालिस दक्षिण अफ्रीका 2000s 16777
महेला जयवर्धने श्रीलंका 2000s 16304
कुमार संगकारा श्रीलंका 2000s 15999
सचिन तेंदुलकर भारत 2000s 15962
राहुल द्रविड़ भारत 2000s 15853
हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 2010s 15185

कोहली कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
वनडे में कप्तान के तौर पर कोहली ने 21वां शतक लगाया। वे इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। कप्तान के तौर पर उनसे ज्यादा शतक पोंटिंग ने लगाए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने 22 शतक के लिए 220 पारियां खेलीं थी। कोहली ने सिर्फ 76 पारियों में ही 21 शतक लगा दिए।

कप्तान देश पारी शतक
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 220 22
विराट कोहली भारत 76 21
एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 98 13
सौरव गांगुली भारत 143 11

कोहली एक टीम के खिलाफ 9 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9वां शतक लगाया। वे किसी एक टीम के खिलाफ 9 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने सचिन की बराबरी की। तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 70 पारियों में 9 शतक लगाए थे। कोहली ने सिर्फ 35 पारियों में ही उनकी बराबरी कर ली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ 8-8 शतक लगाए हैं। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 8 शतक लगाए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत-चीन को एक-दूसरे के प्रमुख मुद्दों का सम्मान करना चाहिए: जयशंकर
Next Article 7 माह की गर्भवती पत्नी पर चोरी का आरोप लगाकर पति ने दे दिया तीन तलाक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जयपुर में होगा ‘देवी विज्ञानम’ के ट्रेलर का भव्य अनावरण, फिल्म की स्टारकास्ट और आध्यात्मिक जगत की दिग्गज हस्तियां रहेंगी मौजूद
entertainment
November 2, 2026
प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र मुंबई का 30 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मांडवी रिसार्ट में मनाया गया
social
November 2, 2026
पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026
सुबोध भावे ने ‘फौजी’ के सेट पर की प्रभास के सादगी और अच्छे व्यवहार की तारीफ, बताया कैसे रहते हैं सुपरस्टार
entertainment
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?