नालासोपारा। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नालासोपारा में महासती श्री डॉ चारित्रा शीलाजी, श्री डॉ भक्तिशिला जी , श्री मैत्री शिला जी मसा के सानिध्य में चातुर्मास में सामायिक, एकासन, आयम्बिल, तपस्या के ठाट लगे हुए है जिसमे 16 उपवास, 9 उपवास, 8 उपवास, 3 उपवास , उपवास जैसे विभिन तपस्या चल रही है।
महासती नियमित अपने प्रवचन में दान, पूण्य, धर्म, दया जैसे विभिन उदाहरण के माध्यम से सभी को ज्ञान बांट रहे हैं और महावीर स्वामी के उपदेशों को अपने जीवन के कैसे उतारना है पे विशेष जोर दे रहे है प्रवचन में प्रत्येक दिन पूरा आनंद अम्बेश दरबार खचाखच भर जाता है जिसमे पुरूष,महिला,बचे सभी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है।
संघ अध्यक्ष रामेशचंद्र इंटोदिया के अनुसार, 6 अगस्त मंगलवार को प्रश्नमंच पेपर रखा गया जिसमें 100 से भी ज्यादा पुरुष महिलाओ ओर युवकों ने भाग लिया। 9 अगस्त शुक्रवार को नवयुवक मंडल द्वारा गुरु अम्बेश टर्फ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बड़े से लेकर बच्चो तक सभी भाग लेंगे की तैयारी में नवयुवक अध्यक्ष राकेश पामेचा, मंत्री लक्ष्मिलाल इंटोदिया, कोषयधक्ष ललित कोटिफोडा निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण इंटोदिया,खेल मंत्री ललित इंटोदिया, पिंटू बोहरा के साथ ही सभी नवयुवक तैयारी में लगे हुए है तो वही 22 अगस्त को मेवाड़ महिला मंडल अधिवेशन की तैयारी को लेकर स्थानीय महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मिदेवी इंटोदिया, मंत्री कैलाश नवलखा,कोषयधक्ष पिंकी राजावत के साथ ही पूरी महिला मंडल की टीम तैयारी में लगी हुई है।

नालासोपारा संघ में सामायिक, एकासन, आयम्बिल, तपस्या के ठाट

