ठाणे। तेरापंथ ठाणे सेंट्रल महिला मंडल ने 4th अगस्त 2 बजे वसंत विहार गार्डन में हरियाली अमावस्या,तीज एवं मैत्री दिवस पर्यावरण के साथ मनाते हुए वृक्षारोपण का आयोजन किया।कार्यक्रम की शुरुवात नवकार मंत्र के मंत्रोच्चार से किया। फल अनार, जामुन , चिक्कू , पपाया, और बादाम के पौधे लगाए।
समस्त ठाणे सेंट्रल महिला मंडल एवं युवक परिषद ने भरपूर सहयोग दिया और अपनी सहभागिता परिचय देते हुए इस कार्य को सफल बनाया। ठाणे सभा अध्यक्ष देविलालजी श्रीश्रीमाल, मुंबई अणुव्रत समिति के कोषाध्यक्ष रमेशजी सोनी, ठाणे सभा सहमंत्री पवनजी ओस्तवाल,जीवन विज्ञान संयोजक मनोहरजी कच्छारा,ठाणे सेंट्रल मंत्री चिरागजी इंटोदिया,ज्ञानशाला संयोजक सुभाष जी हिंगड़, डॉ सुंदरजी इंटोदिया, राजेन्द्रजी कुमठ,नीरजजी बोथरा, अरुणजी देलरिया, नितेशजी डांगी,पारसजी चोपड़ा महिला मंडल से संयोजिका प्रियाजी मुथा, ससंयोजिका रेखाजी एस हिंगड़, कोषाध्यक्ष संतुजी झाबक, परामर्शक ललीताजी सोनी, भारतीजी कच्छारा, सुधाजी इंटोदिया, मीनाजी प ओस्तवाल, ममताजी बोथरा, सरोजजी हिरण, नितुजी कुमठ,मीनाजी नोलखा के भरपूर सहयोग से ये कार्यक्रम सफल रहा। ज्ञानशाला के बच्चे भी उपस्थित रहे।
ठाणे सेंट्रल महिला मंडल ने वृक्षारोपण का आयोजन किया

