मुंबई:ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म सुपर 30 रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर सफलता तो बटोर ही रही है, साथ ही यह अपने सोशल रेलिवेंट सब्जेक्ट के कारण अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते तक चर्चा का विषय बनी हुई है। अब जब यह फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में है तो इसकी चर्चा इसके बिजनेस की बजाय इसकी इंस्पिरेशनल स्टोरी लाइन पर ज्यादा हो रही है। फिल्म ने विगत मंगलवार तक 130 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी और अब यह बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कगार पर है।
क्यों हो रही फिल्म की इतनी ज्यादा चर्चा
जबसे देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत की ओर से इसके बारे में कहा गया है- ‘समाज के भले के लिए एक आम आदमी के संघर्ष की कहानी को सभी को देखना चाहिए, तब से इस फिल्म की छवि अलग बनी है। बिजनेसमैन, स्पोर्ट्स पर्सन तक के मुंह से इस इंस्पिरेशनल फिल्म के लिए तारीफों के स्वर निकले हैं। जबसे देश के चार बड़े राज्यों और देश की राजधानी दिल्ली में इस फिल्म पर से मनोरंजन कर हटाया गया है, तब से दर्शकों में इसके प्रति जिज्ञासा और जागी है।’ बॉलीवुड से ऋतिक के सह-कलाकारों करण जौहर, शबाना आजमी, टाइगर श्रॉफ, फराह खान, आशुतोष गोवारिकर, सोनाली बेंद्रे बहल, यामी गौतम, शेखर कपूर ने भी इसकी सराहना की है।
रिलीज के तीसरे हफ्ते में 150 करोड़ के आंकड़े के करीब ऋतिक रोशन की फिल्म

