मुंबई। मेवाड़ महिला मंडल अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में बहने मैसूर श्री विजय लताजी मा. सा. के घोर तपस्वी अभीग्रह धारी रोड़जी स्वामी जी के अठाई तप कार्यक्रम मैं पहुंची।मेवाड़ श्री संघ के साथ संरक्षिका संतोष बेन सिंघवी,प्रमुखा ललिता सोनी,कार्यकारी प्रमुखा लाजवंती वडाला,निवर्तमान अध्यक्ष अंजना तातेड,कोषाध्यक्ष निर्मला पामेचा उगम परमार ,कंचन एस.सिंघवी,सुधा हिंगड़,विजयलक्ष्मी चंडालिया,शांता वडालमिया,उगम बेन परमार ,मंजू एस.लोढ़ा मंजू सांखला, वनिता वडालमिया, निर्मला वागरेचा, हिना जैन, गुलाब बेन पोखरना, चन्दा हिंगड़, मंजू काकरेचा मंजू तातेड,किरण चँडालिया, संगीता चँडालिया, कमिटी मेंबर्स आदि कई मंडल की बहनों की उपस्थिति रही। प्रथम दिन सभी ने बेंगलुरु में श्री कुमुद लता जी मा.के दर्शन, सेवा व प्रवचन का लाभ लिया।
अध्यक्षा ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी।वहां के संघ द्वारा बहनों का स्वागत किया गया। उसके पश्चात श्री महाश्रमण जी की सेवा व दर्शन का लाभ लिया।फिर बाद मे सभी बहने मैसूर श्री विजय लता जी मा.के कार्यक्रम में पहुंची।श्री विजय लता जी मा. द्वारा मद्रास,चेन्नई, कर्नाटक,बंगलुरु,शिमोगा, मैसूर आदि दक्षिण के सभी अंबेश गुरु भक्त मेवाड़ व मंगरा प्रांत के परिवारों को अथक प्रयासों द्वारा जोड़कर एक सूत्र में बांधने का अनूठा कार्य आपने किया।और सभी स्थानों पर संघ महिला मंडल नवयुवक मंडल व कन्या मंडल की स्थापना की।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आपको दक्षिण दीपिका के पद से अलंकृत कर चादर ओढ़ाकर विशाल जनसभा में सम्मानित किया गया।यह श्रमण संघ मेवाड़ के लिए गौरव की बात है।महामंत्री ने सभा में अपने विचार रखें। इसके बाद सभी भोजन कर मैसूर के राजा के महल व वृंदावन गार्डन का घूमने का आनंद लिया।तीसरे दिन राजकुमारी बोहरा के पियर संचेती परिवार पहुंचे।माताजी कंचन देवी भाई महेंद्र जी सज्जन देवी संचेती वह बहनों द्वारा सभी का स्वागत किया गया।आपने मनुहार कर केले के पत्तों में बेंगलुरु स्वादिष्ट भोजन ‘सापड’ खिलाकर सभी को प्रसन्न कर दिया।प्रमुखा ललिता सोनी ने संचेती परिवार का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।सभी ने दर्शन यात्रा व घूमने का पूर्ण आनंद लिया।मेवाड़ संघ महामंत्री श्री रोशन जी बडाला को मैसूर मे मेवाड़ संघ गौरव पद से अलंकृत किया गया।यह जानकारी महामंत्री कंचन एल सिंघवी ने दी।
मेवाड़ महिला मंडल मुंबई पहुंचा श्री विजय लता जी की सेवा में मैसूर

