पालघर। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 के सान्निध्य में आचार्य श्री महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष में मासिक जन्म तिथि के अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया।
मुनिश्री जिनेश कुमार जी उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा जिनशासन में तप का सर्वोपरि स्थान है। तप अध्यात्म साधना का सोपान है। तब से शक्ति का संचार होता है तप- निर्जरा के 12 भेद है। पेट मे कम जाना। खाने का संयम करना उनोदरी है। आयंबिल की साधना उनोदरी कि साधना है। आयंबिल स्वाद विजय की साधना है। आयंबिल से असहाय बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। आयंबिल से विशिष्ट शक्तियां को जागृत किया जा सकता है। आयंबिल की साधना के कारण ही द्वारिका की नगरी बची हुई थी। उपवास से आयंबिल की साधना कठिन होती है। आयंबिल का अर्थ है एक दिन में एक बार एक ही अनाज का लुका फीका भोजन करना एवं शेष वस्तुओं एव विगयो का त्याग करना। मुनिश्री जी ने आगे कहा आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के जन्म शताब्दी वर्ष में आयंबिल तप का आयोजन महत्वपूर्ण है। अचार्य श्री महाप्रज्ञ जैन जगत के देदीप्यमान नक्षत्र थे।
मुनिश्री परमानंद जी ने आयंबिल साधकों को विभिन्न मंत्रोचार के द्वारा जप अनुष्ठान करवाया। स्वस्तिक आकार में बैठे हुए सभी भाई बहनों ने जब अनुष्ठान किया इस अवसर पर आयंबिल के सामूहिक प्रत्याख्यान कराए गए। लगभग 89 भाई बहनों ने आयंबिल तप किया। पालघर, सफला, दहानू आदि क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर “ॐ श्री महाप्रज्ञ गुरुवे नमः” का 13 घंटे जप किया गया। जिसमें अच्छी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेरापंथ महिला मंडल, सभा, तेयुप के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। त्रयोदशी के दिन लगभग 120 आयंबिल व उपवास तप हुए। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।

पालघर में सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान उत्साह पूर्वक संपन्न

