सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: न करने का अफसोस भारी न पड़ जाए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

न करने का अफसोस भारी न पड़ जाए

Last updated: July 30, 2019 9:00 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

जिंदगी में हर किसी को मौका मिलता है, अपने आपको साबित करने का। जिसने इस मौके का फायदा उठा लिया, उसे सही राह मिल जाती है, दूसरों को जिंदगी भर का अफसोस। अपने आपको मौकों के लिए कैसे करें तैयार।

प्रसिद्ध समाजशास्त्री और मनोवैज्ञानिक सलाहकार एरिच फ्रोम ने अपनी किताब ‘टु हेव और टु बी’ में कहा है, ‘जब आप जिंदगी के दोराहे पर खड़े हों, पीछे मुड़ कर देखते हुए अगर आपको लगता है कि आज आप यहां इसलिए हैं क्योंकि आपने गुजरे कल में मिले मौकों का सही इस्तेमाल नहीं किया, तो इसका मतलब है आपने जिंदगी से कोई सबक नहीं लिया।’ एरिच एक बार ऐसे व्यक्ति से मिले, जिसका आत्मविश्वास लगभग चकनाचूर था। बात करने के बाद उन्होंने पाया कि एक समय ऐसा भी था जब वह व्यक्ति अपनी यूनिवर्सिटी का छात्र नेता था और काफी दबंग माना जाता था। यूनिवर्सिटी में अश्वेतों के खिलाफ दंगे शुरू होने पर उस व्यक्ति ने उसमें शामिल होने और सही पक्ष का साथ देने की जगह छुट्टियों में बाहर जाने का विकल्प चुना। बाद के सालों में वह व्यक्ति अपना कोईकाम ठीक से नहीं कर पाया। जब एरिच ने उससे बात की, काउंसलिंग की तो मन में छिपी यह गांठ की गिरह खुली। वह व्यक्ति अपने आप से नाखुश था और यूनिवर्सिटी में हुए दंगों की वजह खुद को मानने लगा था। उसे लगता था, अगर उस दिन वह वहां होता तो स्थितियां इतनी खराब न होतीं। ऐसी स्थिति सबकी जिंदगी में आती है, कभी छोटी तो कभी बड़ी। हम उस जगह और उस मकाम पर होते हैं जब निर्णय लेना हमारे हाथ में होता है। मन का एक कोना हमेशा हमें भाग जाने की सलाह देता है। वह आसान भी है।

ओशो कहते हैं, ‘हमारा दिल और दिमाग हमेशा आसान रास्ता खोजता है। अगर सारी मुसीबतों से लड़ने का इलाज मुंह ढांप कर सोने में है, तो अस्सी प्रतिशत लोगों की सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।’ आसान रास्ता या मुसीबत से हट कर दूर खड़े हो जाना कभी भी सही उपाय नहीं हो सकता। हो सकता है, आज जो समस्या आपके सामने हो, वह आपकी न हो। लेकिन अगर आप उस समस्या से वाकिफ हैं और उसे हल करने में आपका सामने आना और लड़ना जरूरी है, तो आप भले इस समय अपने चारों ओर सांत्वना के चादर ओढ़ कर दूर हो जाएं, जिंदगी में कभी न कभी आपको इसका सामना जरूर करना पड़ेगा। उस समय तक कई चीजें और स्थितियां बदल चुकी होंगी। आप या तो अपने उस निर्णय के कारण कहीं आगे निकल चुके होंगे, मजबूत हो गए होंगे या इस गिल्ट में जीते हुए कि आपने हार मान ली थी, अपने अंदर कोई गांठ पाल ली होगी। हॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर विल वीटन ने अपने एक टेड टॉक में कहा था- मैंने अपनी जिंदगी में जो कुछ भी किया, जो निर्णय लिए, चाहे वे सही हों या गलत, मैं उनको लेकर कभी शर्मिंदा नहीं रहा। यही वजह है कि बचपन से एक्यूट डिप्रेशन का मरीज होने के बावजूद मैं अपने लिए एक सफल करियर बना पाया।’ विल वीटन ऐसे लोगों में से हैं जो अपनी कमियां और खामियां खुल कर कहते हैं और दूर करने की कोशिश भी करते हैं। क्या मन में अफसोस की गांठ ले कर जीना मुश्किल है?इस सवाल का जवाब समाजशास्त्री एंड्रिया एकलमैन के पास है। वह कहती हैं, ‘मन में गांठ चाहे कोई भी हो, शारीरिक और मानसिक तौर पर नुकसान पहुंचाती है। समय रहते इसे अपने सिस्टम से निकालना ही उचित रहता है।’ अगर मौका है तो वापस उन स्थितियों की ओर लौटकर उन्हें ठीक करने की कोशिश करें, इससे आपका आत्मबल भी बढ़ेगा और खलिश भी कम हो जाएगी।

ताकि कोई खलिश न रह जाए
– अपने आपको कभी कम मत आंकिए। आपके अंदर जबरदस्त शक्ति है कि आप किसी भी परिस्थिति का मुकाबला कर सकते हैं।
– यह ठान कर चलिए कि आपको सही लोगों का और सही बात का समर्थन देना है, उनके लिए लड़ना है। अगर आपकी नीयत सही है तो आपको पीछे मुड़ कर देखने पर कभी अपने ऊपर अफसोस नहीं होगा।
– कई बार आपके काम बहुत कोशिशों के बाद भी पूरे नहीं होते, ऐसे में आपका हताश होना लाजिमी है। पर जो चीज आपके हाथ में नहीं है, उसे लेकर बहुत ज्यादा अफसोस ना करें। सफलता-असफलता से ज्यादा महत्वपूर्ण आपका सच के साथ खड़े होना और लड़ना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दाऊद के भतीजे के बाद अब छोटा शकील पर भी FIR
Next Article जानें प्रोटीन के बारे में ये 4 जरूरी बातें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?