बॉडी में मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन बुनियादी जरूरत है। हमारे शरीर में मांसपेशियों का ह्रास लगातार होता रहता है, जिसकी भरपाई नए मांसपेशियों के संश्लेषण द्वारा की जाती है। डैनोन इंडिया में न्यूट्रीशन साइन्स एवं मेडिकल अफेयर्स के प्रमुख डॉ. नंदन जोशी ने Protein Week 24-30 July के मौके पर बताया कि प्रोटीन से यह सुनश्चिति होता है कि मांसपेशियों का रोजाना नुकसान नई मांसपेशियों के संश्लेषण द्वारा कर लिया जाता है। प्रोटीन के बारे में यह 4 बातें जरूर जाननी चाहिए।
– प्रोटीन हमारी बॉडी में एंजाइम्स और हॉर्मोन्स के उत्पादन में मदद करता है। यह बाल और त्वचा की सेहत के लिए जरूरी है। हमारी मांसपेशियों की सेहत में सुधार लाता है।
– एक औसत व्यक्ति को 2000-2500 के करीब कैलोरी का सेवन करना चाहिए। इसमें से लगभग 10 से 15 प्रतिशत कैलोरी प्रोटीन से प्राप्त होनी चाहिए।
– शिथिल जीवनशैली वाले कॉर्पोरेट प्रोफेशनल पुरुष को एक दिन में लगभग 2300-3500 कैलोरी की जरूरत होती है, जबकि कॉर्पोरेट प्रोफेशनल महिला को लगभग 1900 से 2800 कैलोरी की जरूरत होगी। यह इनकी उम्र और शारीरिक परश्रिम के स्तर पर भी निर्भर करता है।
– औसतन, एक व्यक्ति को उसके शरीर के वजन के अनुसार प्रति किलोग्राम पर 1 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसलिए मांसपेशियों की बेहतर सेहत के लिए एक औसत पुरुष को 60 ग्राम और महिला को 55 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन लेनी चाहिए। चूंकि प्रोटीन हमारे शरीर में जमा नहीं होता है, इसलिए इसे रोजाना तौर पर अपने भोजन में शामिल करें।
कहां से मिलेगा प्रोटीन
अपने भोजन में हम जो प्रोटीन लेते हैं वह अलग-अलग स्रोतों से आता है और सभी तरह के प्रोटीन समान गुण वाले नहीं होते। प्रोटीन का वर्गीकरण उनमें मौजूद एमिनो एसड्सि के आधार पर किया जाता है। सम्पूर्ण प्रोटीनों में सभी आवश्यक एमिनो एसड्सि मौजूद होते हैं, जबकि अपूर्ण प्रोटीन में कुछ एमिनो एसिड्स बिलकुल नहीं या न के बराबर होते हैं। वानस्पतिक स्रोत के रूप में दालें, फलियां, आदि और पशु स्रोत के रूप में दूध, पोल्ट्री, sea food आदि प्रोटीन के सामान्य स्रोत हैं। यह याद रखें कि सभी प्रोटीन एक समान नहीं होते, और कुछ प्रोटीन दूसरे प्रोटीन से बेहतर होते हैं।

