बैंगलोर। गुरुदर्शन हेतु बैंग्लोर पहुंचे मुंबई तेरापंथ समाज मुंबई के पदाधिकारियों ने अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया से मुलाकात की। इस मौके पर श्री कटारिया ने सभी का स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने अपने कार्यालय कटारिया इंफ़्रा में महामंत्री श्री संदीप कोठारी, संगठन मंत्री श्री पवन मांडोत, राजेशजी चावत की उपस्थिति में तेरापंथी सभा मुंबई के उपाध्यक्ष श्री गणपतलाल डागलिया, सह प्रचार मंत्री श्री नितेश धाकड, कार्यकरणी सदस्य श्री मीठालाल धाकड़, तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई की कोषाध्यक्ष मनोहर देवी डागलिया का स्वागत, अभिनंदन किया। यह जानकारी नीतेश धाकड़ ने दी।

