सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उन्नाव कांड: हादसे की सीबीआई जांच कराई जाएगी, आरोपी विधायक पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

उन्नाव कांड: हादसे की सीबीआई जांच कराई जाएगी, आरोपी विधायक पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Last updated: July 30, 2019 8:14 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:उन्नाव रेप पीड़िता के साथ रविवार को हुए सड़क हादसे की सीबीआई जांच होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार मंगलवार को इस मामले में केंद्र सरकार को औपचारिक पत्र भेजेगी। इससे पहले पीड़िता के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला व साजिश का मुकदमा दर्ज किया है।

दुष्कर्म पीड़िता रविवार को अपनी चाची, मौसी और वकील महेंद्र के साथ कार से चाचा से मिलने रायबरेली जेल जा रही थी। इसी दौरान उनकी कार को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में चाची और मौसी मौत हो गई, जबकि रेप पीड़िता और वकील की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

15-20 अन्य भी नामजद : एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर, मनोज सिंह सेंगर, विनोद मिश्र, हरिपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, रिंकू सिंह, वकील अवधेश, सिंह तथा 15-20 अन्य लोगों को नामजद किया गया है। जांच  रायबरेली पुलिस ही करेगी।

फाइनेंसर के डर से नंबर प्लेट पर पेंट लगाया : एडीजी के मुताबिक ट्रक पर पेंट लगा मिला था लेकिन फोरेंसिक टीम जब पहुंची तो पेंट हट चुका था। ट्रक मालिक देवेन्द्र पाल ने बताया कि कुछ महीनों से वह ट्रक की किस्त अदा नहीं कर पा रहा था। फाइनेंसर कहीं ट्रक को रास्ते में रोक कर कब्जे में न ले लें, इसलिए आधे नंबर पर ग्रीस पोत दिया था।

परिवार ने साजिश बताया : एडीजी ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने सुनियोजित तरीके से हादसा करवाने का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा था कि अगर पीड़िता की मां या अन्य कोई रिश्तेदार आग्रह करता है तो राज्य सरकार हादसे की सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार है।

विपक्ष हमलावर
* कांग्रेस, सपा, बसपा समेत सभी विपक्षी दलों ने इसे बड़ी साजिश बताते हुए सरकार को घेरा
* राहुल गांधी ने तंज कसा, अगर भाजपा विधायक बलात्कार का आरोपी हो तो सवाल मत पूछिए
* बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह रेप पीड़िता को जान से मारने का षडयंत्र लगता है
* सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज है

ट्रक का मालिक और क्लीनर गिरफ्तार
एडीजी ने बताया कि ट्रक मालिक फतेहपुर के देवेन्द्र और क्लीनर मोहन श्रीवास को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ड्राइवर आशीष पहले ही पकड़ा जा चुका है।

पीड़िता की मां ने हादसे को बड़ी साजिश बताया
पीड़िता की मां ने कहा, यह दुर्घटना नहीं थी बल्कि सबका सफाया करने की बड़ी साजिश थी। सह आरोपी के पुत्र शर्शि ंसह और एक अन्य युवक ने हमें निपट लेने की धमकी दी थी।

विशेषज्ञों ने छानबीन की
एडीजी ने बताया कि पीड़िता की कार और ट्रक की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। तीन फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। हर पहलू पर बारीक नजर है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंबई से गुरदर्शनार्थ बैंगलोर पहुंचे पदाधिकारियों ने की अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल कटारिया से मुलाक़ात
Next Article इमरान ने कहा: अल्लाह में नहीं धर्मांतरण की शक्ति, हम कौन होते हैं
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?