पालघर। अणुव्रत महासमिति के तत्धान में साध्वीश्री सरस्वतीजी उधना चातुर्मास के सानिध्य में बोईसर नई गठित अणुव्रत समिति को शपथ विधि समपन्न कराते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोकजी संचेती एवम पालघर अणुव्रतसमिति अध्यक्ष देविललजी साथ में उपस्थित थे। अणुव्रत महासमिति द्वारा चल रही संगठन यात्रा के तहत 24 जुलाई को पालघर में मुनिश्री जिनेशकुमारजी के सानिध्य में’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अणुव्रत महासमिति के अध्यक्ष अशोकजी संचेती एवम उनकी कार्यकारिणी टीम ने अणुव्रत समिति के आयामो की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में तेरापंथ समाज के सभी संस्थाओ की उपस्थिति रही। पालघर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष देविलालजी सिंघवी ने पालघर में किये गए कार्यो की जानकारी दी एवम सभी कार्यो में पूरे समाज के सहयोग की अपील की।
मुनिश्री जी ने अपने उदभोदन मे फरमाया की आप महाव्रती नही बन सकते तो अनुव्रति अवश्य बने, अणुव्रत के नियमो में देश की गहन समस्याओ का समाधान छिपा हुआ है। अणुव्रत किसी जाती, धर्म, सम्प्रदाय से बंधा हुआ नही है यह जीवन जीने की कला है। कार्यक्रम के पश्चात अणुव्रत समिति के उपक्रम जल है तो कल है में विजयी प्रतिभागीयो को सम्मनित किया गया। एवम सभी कार्यकारिणी के साथ आगामी वर्ष में होने वाले उपक्रमो पर चर्चा हुई।
अणुव्रत समिति की शपथ विधि कार्यक्रम संपन्न

