भायंदर। 27 जुलाई को नाकोड़ा मानव फाउंडेशन द्वारा एक और मानव सेवा मीरा भायंदर शहर के एक कस्बा पाली (उत्तन) में फाउंडेशन द्वारा मेडिकल कैम्प सम्पन हुआ जिसमे 200 रोगियों ने लाभ लिया। इसमें ईसीजी, केल्सियम, बीपी, ब्लड टेस्ट, और कई टेस्ट फ्री किये और महाराष्ट्र के प्रख्यात डॉक्टरों द्वारा ह्र्दय, किडनी, लिवर, आँखों, हड्डियों, नशो, और महिलाओ की जाँच फ्री की गई। इनमें 8 मरीज ऐसे जरूरतमंद निकले जिनकी कोई इनकम नहीं है, उनका ऑपरेशन संस्था द्वारा किया जाएगा। इस कैम्प में फैमिली केअर हॉस्पिटल, डॉ जगदीश भवानी, डॉ एस. एन. अग्रवाल, डॉ महेंद्र जैन, डॉ पुष्पेंद्रसिंग व लियो क्लब ऑफ स्पोर्ट्स वारियर्स का पूरा सहयोग रहा।

