सूरत। शान्तिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान शिष्य तपोमूर्ति उग्रविहारी मुनि श्री कमल कुमार जी के सहवृति सन्त मुनि श्री नमि कुमार जी के मासखमण की तपस्या के अंतर्गत सोमवार को 31 वां दिवस पूर्ण हुआ है, मुनि श्री ने अतीत में भी 7, दो बार अट्ठाई, 9,11 व 15 तक की तपस्या की हैं, 31 दिन की मासखमण की तपस्या अतार्थ पिछले 31 दिनों से सिर्फ पानी के बल पर अन्न का एक दाना भी लिए बिना बिल्कुल निराहार रह रहे है। ये उल्लेखनीय है कि मुनि श्री नमि कुमार जी की दीक्षा के पश्चात ये तीसरा मासखमण है। आपने एक वर्ष में 2500 से 3500 सामयिक करने का लक्ष्य रखा है।
ज्ञात रहे कि राजस्थान के बीदासर निवासी एंव सूरत प्रवासी मुनि श्री नमि कुमार जी ग्रहस्थ जीवन में नोरतन मल नाहटा के रूप में जाने जाते थे। आप ने कक्षा 10 तक का अध्ययन राजस्थान के बिदासर तथा 11 वीं लाडनूं व बी कॉम प्रथम वर्ष कोलकाता में पूर्ण किया, गृहस्थ जीवन मे आप सूरत में कपड़े के स्थानीय स्तर पर व श्रीलंका तथा अफ्रीका में निर्यात कारोबार से जुड़े हुए थे। आपके पिता का नाम स्व श्री चन्द जी नाहटा व मातुश्री स्व हीरादेवी नाहटा है। आपकी संसार पक्षीय धर्मपत्नी श्रीमती विमला देवी नाहटा व पुत्र मनोज, अशोक व संजय नाहटा तथा पुत्र वधुएं व सुपौत्र-सुपौत्रीयां सूरत के मोटी बेगम वाड़ी स्थित अरिहंत आवास के संगम बिल्डिंग में निवास करते हैं। आपका जन्म वर्ष 1950 में हुआ व दीक्षा 66 वर्ष की आयु में 13 जुलाई 2016 को गोहाटी में शान्तिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी के कर कमलों द्वारा हुई है। दीक्षा पश्चात एक वर्ष आचार्य श्री के सान्निध्य में व उसके पश्चात दूसरा चातुर्मास मुनि श्री कमल कुमार जी के साथ मुम्बई के कांदिवली में तथा इस वर्ष सूरत में चातुर्मासार्थ विराज रहे हैं। मुनि श्री कमल कुमार जी ने नमि मुनि के मासखमण रूपी तप प्रयासों की अनुशंसा करते हुए कहा कि आप की विनय भावना अनुकरणीय है, सदैव जप-तप में लीन रहते है।
तपोमूर्ति कमल मुनि के सहवृति सन्त मुनि नमि कुमार ने किया मासखमण का तप

