सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जैन धर्म मे संयम पूर्वक जीने व समाधि पूर्वक मृत्यु के वरण की कला सिखाई गईः कमलमुनि
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जैन धर्म मे संयम पूर्वक जीने व समाधि पूर्वक मृत्यु के वरण की कला सिखाई गईः कमलमुनि

Last updated: July 29, 2019 8:17 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

संथारा साधिका कानी देवी कठोतिया के संथारा पूर्ण होने पर मुनि श्री के उद्गार
सूरत। भारतीय संस्कृति त्याग अध्यात्म संयम प्रधान रही है। जैन साधना पद्धति में संथारा भी तपस्या का एक रूप है। संथारा समभाव का वरण करता है। जैन धर्म मे मृत्यु को भी महोत्सव एंव कलात्मक जीवन कहा गया है।इस धर्म मे जहां जीने की कला सिखाई गई है वहीं मरने की भी कला सिखाई गई है। ये उद्गार शान्तिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान शिष्य उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी ने संथारा साधिका श्रीमती कानी देवी कठोतिया के संथारा सलेंखना पूर्ण होने पर व्यक्त किये। मुनि श्री ने कहा कि जैन धर्म मे बताया गया है कि जिओ तो संयम मय व मृत्यु का वरण समाधि पूर्वक करो।
मुनि श्री ने कहा कि संथारा साधिका कानी देवी धार्मिक संस्कारो के अनुरूप जीने वाली व दृढ़ मनोबल की धनी थी। उल्लेखनीय है कि लाडनूं निवासी एंव सूरत प्रवासी संथारा साधिका कानीदेवी रावतमल जी बोकड़िया की सपुत्री एंव श्री मांगीलाल जी कठोतिया की पुत्रवधु तथा श्री मोहनलाल जी कठोतिया की धर्मपत्नी थी। आप के तीन पुत्र व एक पुत्री है। मुनि श्री कमल कुमार जी ने आचार्य श्री महाश्रमण जी के आदेशानुसार आपको संथारा के प्रत्याख्यान 22 जुलाई को शाम 6.25 बजे कराए थे। जब संथारा कराया गया तो मुनि श्री ने कानीदेवी से पूछा कि आपको भोजन करने या दवाई आदि लेने की इच्छा हैं ? तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि नही मुझे तो संथारा ही करना हैं। उसके बाद मुनि श्री ने समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में श्रीमती कानीदेवी को संथारा पचखाया। आपका संथारा 27 जुलाई को प्रात 5 बजे पूर्ण हो गया। परिवार जनों ने श्रीमती कानीदेवी का नेत्रदान भी कराया। संथारा साधिका की वैंकुटी यात्रा उनके सिटीलाइट स्थित आवास से उमरा श्मशान घाट पहुंची। जहां उनकी अंत्योष्टि हुई। वैंकुटी यात्रा में बेंड तथा तेरापंथ युवक मण्डल की भजन मंडली का समावेश था। तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, कन्या मण्डल, किशोर मण्डल आदि के सदस्य-सदस्याएं वैंकुटी यात्रा में शामिल थे। उल्लेखनीय है कि मुनि वृन्द के सूरत आगमन पश्चात सूरत में ये तीसरा संथारा पूर्ण हुआ है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महिला मंडल पूर्वांचल ने ली शपथ
Next Article तपोमूर्ति कमल मुनि के सहवृति सन्त मुनि नमि कुमार ने किया मासखमण का तप
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?