कोलकाता। श्री जैन श्वेताम्बर महिला मंडल पूर्वांचल का शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण कोलकाता में साध्वी श्री स्वर्ण रेखाजी के सानिध्य में दिनांक 29 जुलाई को आयोजित किया गया। अखिल भारतीय महिला मंडल की ट्रस्टी श्रीमती शांता पुगलिया द्वारा शपथ दिलवाई गई।
नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अंजू दुगड़ ने मंत्री श्वेता डाकलिया सहित अपनी कार्यसमिति के बहनों के नामों की घोषणा की एवं अपनी नवगठित कार्यकारणी की बहनों के साथ शपथ ग्रहण की। बंगाल क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमती डॉ.पुखराज सेठिया की गरिमामयी उपस्तिथि भी रही, उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कुछ खास बिंदुओं पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात साध्वी श्री जी ने मंगल उद्वबोधन दिया और फ़रमाया कि पूर्वांचल महिला मंडल नये नये आयामों के साथ जुड़े और ऊंचाईयां प्राप्त करें। साध्वी श्री जी के मुखारविंद से मंगल पाठ सुन कर सभी में प्ररेणा व उत्साह का संचार हुआ।

महिला मंडल पूर्वांचल ने ली शपथ

