सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सन्त साध्वियों सहित श्रावक-श्राविकाओं के लिए साधना का समय है चातुर्मासः सौभाग्य मुनि
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

सन्त साध्वियों सहित श्रावक-श्राविकाओं के लिए साधना का समय है चातुर्मासः सौभाग्य मुनि

Last updated: July 29, 2019 8:06 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

विभिन्न विषयों पर की चर्चा

रवि जैन/खमनोर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की समर स्थली खमनोर कस्बे में चतुर्मास के लिए प्रवास रत श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि कुमुद,मदन मुनि आदि ठाना चातुर्मास हेतु प्रवासरत है। चातुर्मास के तहत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं उसी कड़ी में रविवार को प्रातः सामूहिक प्रार्थना तत्पश्चात धर्मसभा का आयोजन हुआ जिसमें श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि कुमुद ने कहा कि हमारे जीवन में भक्ति, साधना का महत्त्वपूर्ण स्थान है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में भक्ति एवं साधना को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए भक्ति और साधना के माध्यम से ही हम अपने जीवन की सार्थकता सिद्ध कर सकते हैं ।
उन्होंने राम कथा के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन जीवन वृत्त के विभिन्न प्रसंगों पर भी प्रकाश डाला। धर्म सभा के दौरान मेवाड़ प्रवर्तक मदन मुनि पथिक ने भी शास्त्रों के माध्यम से आत्म कल्याण हेतु धर्म की आवश्यकता पर धर्म सभा को संबोधित किया।धर्म सभा में युवा मनीषी कोमल मुनि, संभव मुनि एवं जैन साध्वी उप प्रवर्तनी डॉ रवि रश्मि,मृगांक रश्मि ने भी धर्म सभा को संबोधित किया। मुनिश्री ने कहा कि चातुर्मास का समय साधु- साध्वियों सहित श्रावक श्राविका ओं के लिए साधना का समय है चातुर्मास पर बोलते हुए मुनि कुमुद ने कहा कि चातुर्मास के दौरान बरसात के कारण चारों तरफ जीवोत्पत्ति हो जाती है ऐसे में संत और साध्वियों के लिए विहार में कठिनाइयां आती है तथा विहार के दौरान चलने से सूक्ष्म जीवों की हिंसा इत्यादि को ध्यान में रखते हुए चातुर्मास के दौरान संत एवं साध्वी एक स्थान पर ही रहते हैं वहीं चातुर्मास के दौरान एक ही स्थान पर रहने के कारण धर्म आराधना ,स्वाध्याय, धर्म चर्चा, लेखन कार्य की मात्रा भी बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि चातुर्मास के दौरान विभिन्न श्रावक- श्राविका जिनमे आत्म शुद्धि की इच्छा होती है तथा आधयात्मिक जागरण की जिज्ञासा होती है वह भी चातुर्मास के दौरान आध्यात्मिक लाभ उपार्जित करने के साथ-साथ संत एवं साध्वियों की अनुभव पूर्ण अध्यात्मिक प्रदान वाणी का श्रवण करते हैं तप के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तप ऐसी साधना है जिससे तपस्वी को बहुमुखी लाभ प्राप्त होता है। तप के माध्यम से धर्म साधना पद्धति से पूर्व संचित कर्मों का क्षय होना एक महत्वपूर्ण तत्व है तप चरिया के द्वारा पूर्व संचित कर्मों का क्षय रूप जिसे निर्जरा कहते हैं वह सहज में संभव है तप का आध्यात्मिक लाभ है जिसे विशिष्ट ज्ञानी अनुभव करते हैं। तप के द्वारा तप करते हुए अनेक विकारों जैसे ईर्ष्या,द्वेष,क्रोध,लोभ,मोह,माया का भी शमन हो जाता है तप से मानसिक लाभ मिलने के साथ साथ शारीरिक दृष्टि से चिंतन करें तो जिन विषाणुओं से शरीर अनेक व्याधियों से ग्रस्त है तप के द्वारा उनके समाप्त होने का अनुभव किया जा सकता है। आमजन के जीवन मे पाए जाने वाले दुख के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति द्वारा अधिकांश दुख एवं कष्ट स्वयं द्वारा खड़े किए जाते हैं व्यक्ति के अपने आचरण व विचार सुख और दुख का निर्धारण करते हैं जिनके मन में अधर्म,छल,कपट,लोभ,लालच आदि विषय विकार भरे हुए हैं ऐसी तमाम प्रवृतियां मानव जीवन में तनाव भरने के साथ ही दुख का कारण बनती है वही जिस व्यक्ति के आचरण में धर्म साधना आराधना भक्ति सत्संग आदि भावों के विचार हैं वह व्यक्ति सदैव सकारात्मक विचारों से भरा हुआ हो कर अपने जीवन में सुख प्राप्त करता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आइये पाप और पुण्य को जाने: साध्वी चारुप्रज्ञा
Next Article महिला मंडल पूर्वांचल ने ली शपथ
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?