कोपरखेरना। गत रविवार को स्थानीय तेरापन्थ भवन में ज्ञानशाला की सार संभाल हेतु मुम्बई आँचलिक संयोजिका श्रीमती सुमन जी चपलोत का अपनी टीम के साथ कोपरखेरना मे दौरा किया गया,आँचलिक संयोजिका द्वारा बच्चो को जीवन जीने के सही तरीको को सही तरीको से समजाया गया|साथ मे उपस्थित सह संयोजिका श्रीमती अनिता जी परमार,श्रीमती राजश्री कच्छारा,श्रीमती संजू जी दुग्गड़ ने अपने विचारों से बच्चो ओर अभिभावकों को अभीभूत किया।
तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष श्री गणपत जी गुंदेचा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर ज्ञानशाला के प्रति अपने मार्मिक विचार रखे।महिला मंडल संयोजिका श्रीमती मनीषा जी कावड़िया ने अपने शब्दों से सदन को गतिशील किया। बच्चो को जीवन मे ज्ञानशाला ओर जैन संस्कारो का महत्व समजाया गया।भवन में बच्चो के साथ साथ महिला मण्डल सह संयोजिका व उपासक श्रीमती सीमा जी धोका के साथ साथ अभिभावकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।ज्ञानशाला परिवार से प्रशिक्षिका श्रीमती हेमा लोढा,श्रीमती ज्योति भेटवरा,श्रीमती शारदा मादरेचा,सुश्री ज्योति मांडोत,श्रीमती नीता चंडालिया,श्रीमती सुनीता बापना की उपस्थिति रही।तेयुप मंत्री मंगल सिंयाल, कोपरखेरना ज्ञानशाला प्रभारी श्री मनोज गुंदेचा,श्री संदीप दुग्गड़ का विशेष सहयोग रहा।
ज्ञानशाला मुम्बई आँचलिक संयोजिका सुमन जी चपलोत का कोपरखेरना में तूफानी दौरा

