सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सामाजिक विकास के लक्ष्य को लेकर सफलता के साथ सम्पन्न हुआ मुम्बई का वार्षिक अधिवेशन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

सामाजिक विकास के लक्ष्य को लेकर सफलता के साथ सम्पन्न हुआ मुम्बई का वार्षिक अधिवेशन

Last updated: August 29, 2018 8:43 pm
Surabhi Saloni
Share
10 Min Read
SHARE

मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में श्री जैन श्वेताम्बर महिला मंडल मुम्बई का 37 वां वार्षिक अधिवेशन “लक्ष्य” का आयोजन विष्णुदास भावे ऑडिटोरियम में “शासनश्री” साध्वी जिनरेखा जी व सहवर्ती साध्वीवृन्द के पावन सानिध्य में हुआ । कार्यक्रम के प्रायोजक के रूप में श्रद्धा की प्रतिमूर्ति श्रीमती झमकू देवी बागरेचा , वाशी सभा अध्यक्ष सम्पतजी -विमलाजी , सुरेश जी- रत्नाजी ,ललितजी -आशाजी बागरेचा परिवार ने सम्पूर्ण योगदान दिया । अधिवेशन “लक्ष्य” का शुभ प्रारम्भ “शासन श्री” साध्वी जिनरेखा जी ने नवकार मंत्रोच्चार द्ववारा किया । पनवेल महिला मंडल ने सुमधुर मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम को गतिमान किया । मुम्बई महिला मंडल के मंत्री श्रीमती श्वेताजी सुराणा ने गत अधिवेशन के मिनिट्स का वाचन किया और सभी की आज्ञा से उसे प्रारित किया । वाशी की संयोजिका श्रीमती वनिता जी बाफना ने सभी का स्वागत अपने व्यक्तव्य से किया । वाशी महिला मंडल ने स्वागतगीत के द्ववारा सभी का स्वागत किया । साध्वीश्री मधुर यशा जी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि महिलाएँ आध्यात्म की तरफ भी अपना लक्ष्य निर्धारित करें । आत्मा का कल्याण करने हेतु तत्वज्ञान और आध्यात्मिक प्रवृति से जुड़े । वाशी महिला मंडल ने गत वर्ष में अखिल भारतीय महिला मंडल के द्ववारा दिए गए करणीय कार्य “Empowerment ” के दस पायदानों को अपनी सुंदर प्रस्तुति द्ववारा दर्शाया । मुम्बई महिला मंडल के अध्यक्षा श्रीमती जयश्री जी बड़ाला ने अपने अध्यक्षीय व्यक्तव्य में मुम्बई की लोकल ट्रेन के रूट के माध्यम से सम्पूर्ण मुंबई को समेटते हुए उन्होंने अपने सभी कार्यकारणी टीम , पूर्वाध्यक्ष की टीम , परामर्शक की टीम ,सभी विशेष सहयोगी की टीम व हर एक क्षेत्र के नाम के साथ वहाँ की हर एक संयोजिका बहनों का नामोल्लेख करते हुए उनके द्ववारा मंडल के कार्यो में प्राप्त सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया । जयश्री जी के इस ऊर्जावान व्यक्तव्य से सम्पूर्ण वातावरण उत्साहमय बन गया । मंत्री श्वेताजी सुराणा ने वार्षिक प्रतिवेदन दिया । abtmm के राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कुमुदजी कच्छारा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति देते हुए कहा – कि समाज में पल रहे आडम्बर का अंत हम नारी शक्ति द्ववारा हो । । उन्होंने अपनी बात को गति देते हुए कहा कि चाहे आध्यात्मिक क्षेत्र हो या सामाजिक या पारिवारिक क्षेत्र हो , हमें आडम्बर से दूर रहकर सादगी लाने की कोशिश करनी है और यह शुरुआत मुम्बई महिला मंडल की बहनों से हो यही अपेक्षा करती हूँ । शासन श्री साध्वी जिनरेखा जी ने अपने प्रेरणा पाथेय में फरमाया कि , आज का युग प्रबंधन का युग है और सबसे कठिन प्रबंधन है स्वयं का । स्वयं को पहचानेंगे तो सारी स्तिथि सामने आ जायेगी । उन्होंने फरमाया कि मानव को अहम ,आकांक्षा ,आग्रह ,आलस्य ,आशंका , अनुस्त्रोत और असहिष्णुता को जीवन से निकाल फेंकना चाहिए तभी जीवन सरल , सुखमय और शुद्ध वातावरण से भरा रहेगा । साध्वीश्री जी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा – लक्ष्य निर्धारण करने के लिए लक्ष्य को पाने के लिए कुछ बिंदुओं पर ध्यान देना चाहिए । सकारत्मक सोच के अनवरत प्रयास करें व सहजता बनाए रखे ,आडम्बर या प्रदर्शन न हो और आलोचना से आहत ना होते हुए बढ़ते जाए । कन्यामण्डल मुंबई के प्रभारी श्रीमती मीना जी कच्छारा ने अपने व्यक्तव्य में गत वर्ष में कन्याओं द्ववारा किये गए आयोजन सभी के समक्ष रखे । कन्यामण्डल संयोजिका मानसी बागरेचा ने कन्यामण्डल का वार्षिक प्रतिवेदन दिया । संविधान का वाचन श्रीमती प्रेमलता जी सिसोदिया ने किया । मुम्बई महिला मंडल के कोषाध्यक्ष श्रीमती अंजू जी बापना ने आय व्यय को विस्तार से मंडल के सामने रखा । अधिवेशन में विशेष उपस्तिथि नवी मुंबई महानगर पालिका की प्रथम महिला स्थायी समिति की माझी अध्यक्ष श्रीमती नेत्रा सिरके ,महिला बाल कल्याण अध्यक्षा श्री मती शिल्पा काम्बली ,क्रीड़ा समिति सभापति प्रकाश मोरे ,शिक्षण मण्डल सभापति श्रीमान अर्जुनजी सिंघवी उपस्थित थे । श्रीमती शिरके ने अपने वार्ड में कल्पना चावला उद्यान मे कन्या सुरक्षा सर्किल का अनावरण किया और उन्होने आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की स्वर्ण जयंती पर एक उद्यान का नामकरण करने की घोषणा की । उन्होंने तेरापंथ समाज में महिला मंडल द्वारा होनेवाले कार्यो की सराहना की । साथ ही श्री मती शिल्पा काम्बली ने कहा कि आचार्य महाश्रमण चौक पर कन्या सुरक्षा सर्किल व् अपने वार्ड में बालिका उद्यान का निर्माण करवाया जायेगा और जल्दी ही तेरापंथ समाज को आमंत्रित कर आपके सानिध्य में उद्दघाटन करने की बात को दोहराया । क्रीड़ा समिति सभापति प्रकाश जी ने आश्वासन दिया कि पामबीच के एम् जी कॉम्प्लेक्स पर स्थित सर्कल का नाम कन्या सुरक्षा सर्कल करवाया जायेगा । उनके इस आश्वासन का उपस्तिथ सम्पूर्ण मुम्बई महिला मंडल ने खड़े होकर सम्मान किया । श्री मती नेत्रा जी ने स्वयं का तेरापंथ से जुड़ने का श्रेय अर्जुन जी सिंघवी को दिया और कहा जब भी तेरापंथ समाज में कार्यक्रम होते है उन्हें अर्जुन जी के माध्यम से इन कार्यक्रमो में आने काअवसर प्राप्त होता है साथ ही उन्होंने तेरापंथ महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया । अखिल भारतीय महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कुमुद जी कच्छारा एवं मुम्बई महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती जयश्री जी बड़ाला ने सभी अतिथियों का सम्मान किया । 37 वे अधिवेशन लक्ष्य के प्रायोजक श्रद्धा की प्रतिमूर्ति श्रीमती झमकू देवी , रत्ना देवी , विमला देवी ,आशा देवी बागरेचा का मुंबई महिला मंडल ने मोमेंटो द्ववारा सम्मान किया । अधिवेशन के प्रथम सत्र का कुशल मंच संचालन राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती निर्मला जी चंडालिया ने किया । 37 वे वार्षिक अधिवेशन लक्ष्य के लिए मुम्बई महिला मंडल द्ववारा शाखामण्डल को अलग अलग विषयों पर प्रस्तुति का अवसर दिया गया जिसमें निर्देशानुसार मुम्बई के क्षेत्रों से घाटकोपर , गोरेगाँव , सायन कोलीवाड़ा , मीरा रोड , बांद्रा , नेरुल , व डोम्बिवली की बहनों ने बहोत ही रोचक प्रस्तुति द्ववारा सम्पूर्ण महिला मंडल को मार्मिक संदेश दिए । मुम्बई महिला मंडल द्ववारा सृजन विराट महिला सम्मेलन में सर्वाधिक उपस्तिथि के लिए मलाड , गोरेगाँव ,बांद्रा व ऐरोली को मोमेंटो द्ववारा सम्मानित किया गया। दक्षिण मुम्बई के महिला मंडल को सृजन के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया गया । वाशी महिला मंडल को लक्ष्य अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया गया । तपोयज्ञ के महान योजना में सर्वाधिक आयम्बिल के लिए घाटकोपर महिला मंडल को एवं सराहनीय आयम्बिल के लिए शांताक्रूज़ , कांदिवली और वाशी क्षेत्र को सम्मानित किया गया । “सृजन ” विराट महिला सम्मेलन में प्रोप बनाने की प्रतियोगिता के विजेताओं को मोमेंटो द्ववारा सम्मानित किया गया । द्वितीय सत्र का कुशल मंच संचालन मुम्बई प्रचार मंत्री अलका मेहता ने किया । abtmm के राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कुमुदजी कच्छारा , श्रीमती कांता जी तांतेड़ , श्रीमती भाग्यश्री कच्छारा , श्रीमती तरुणा जी बोहरा , मुम्बई उपाध्यक्ष श्रीमती रचना जी हिरण , श्रीमती प्रेमलता जी सिसोदिया , सहमंत्री स्वीटी जी लोढा , गीतांजलि जी बोथरा , योजना प्रभारी चंदा जी कोठारी ,कन्यामण्डल प्रभारी मीनाजी कच्छारा , कल्पना जी परमार , कंचन जी बम्ब , सरोज जी सिंघवी , आशा जी भलावत ,वाशी महिला मंडल की संयोजिका वनिता जी बाफना व सहसयोजिका रेखा जी कोठारी , अणुव्रत समिति मुम्बई के अध्यक्ष श्रीमान रमेश जी चौधरी , मंत्री श्रीमान चेतन जी कोठारी , tpf के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवंत जी चौरड़िया , वाशी के सभाध्यक्ष सम्पत जी बागरेचा , वाशी पूर्वाध्यक्ष पवन जी परमार , सुशील जी मेरतवाल , तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन से कमलेश जी बोहरा , की सम्मानीय उपस्थिति रही । कार्यक्रम के सफल आयोजन में वाशी महिला मंडल से निर्मला जी चंडालिया , गीता जी चपलोत , आशा जी दुग्गड़ ,लीला जी श्रीमाल , श्वेताजी आछा , नीमा जी धोका , भावना जी बाफना ,कल्पना जी कोठारी , सीमा जी बाफना ,रेखा जी कच्छारा , शीलाजी चंडालिया , भावनाजी आछा ,वनिताजी मेहता , अनिताजी चपलोत ,सीमा जी चौरड़िया ,जिनल आछा ,हीना बोहरा का सम्पूर्ण सहयोग रहा । अधिवेशन में 600 से अधिक बहनों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम सम्पूर्ण सफलतम रहा ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भायंदर तेरापंथ भवन में भिक्षु मण्डल द्वारा भजन संध्या का आयोजन
Next Article ममता ने केंद्र से पूछा, कहां है काला धन?

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

खाद की दुकानों पर छापेमारी, 11 नमूने लिए गए; तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
state
October 24, 2026
मनीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप पर लामबंद हुए कांग्रेसी
state
October 23, 2026
25 अक्टूबर को शाम 7 बजे, हर घर धुरंधर! रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर प्रीमियर
entertainment Mumbai / Maharshtra
October 23, 2026
अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?