पालघर: महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री महाश्रमण जी चातुर्मास व्यवस्था समिति मुंबई के अध्यक्ष मदनलाल तातेड के आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन तेरापंथी सभा पालघर द्वारा तेरापंथ भवन में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने कहा वह क्षेत्र भाग्यशाली होता है जहां गुरु के चरण टिकते हैं और वह व्यक्ति सौभाग्यशाली होता है जिस पर गुरु दृष्टि स्थिर होती है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घोषित सन 2023 के आचार्य श्री महाश्रमण जी के चतुर्मास व्यवस्था हेतु श्री मदनलाल तातेड को अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। जो मुंबई वासियों के लिए प्रसन्नता की बात है मदनलाल कर्मठ एवं जुझारू व्यक्तित्व के धनी है। वे वर्षो से संघ सेवा के कार्य में सक्रिय रहे हैं। मुंबई का चातुर्मास दुनिया को नया संदेश देने वाला आध्यात्मिक गतिविधियों से परिपूर्ण एवं जन जन के लिए कल्याणकारी बने उसके लिए समाज के हर वर्ग को एक सूत्रता के धागे में पिरोकर कार्य करना है। धर्म संघ की सेवा हेतु हमारी मंगलकामनाएं आपके साथ है।
पालघर, बोइसर व जिले में भी आचार्य श्री का प्रवास अधिक से अधिक मिले ऐसी अपेक्षा है।
मुनिश्री परमानंद जी ने मंगल भावना व्यक्त करते हुए कहा- मुंबई लघु भारत है यहा होने वाले चातुर्मास से हर व्यक्ति लाभान्वित हो। मदनलाल तातेड के नेतृत्व में चातुर्मास स्मरणीय बन सकेगा ऐसा हमारा विश्वास है।
श्री मदनलाल तातेड ने कहा आज मुनिश्री जी के दर्शन कर प्रसन्नता का अनुभव हुआ। गुरुदेव का चातुर्मास मुंबई में 2023 में होने जा रहा है। मुझे जो अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है उसे मुंबई वासियों के सहयोग से अच्छे ढंग से निभाने का प्रयत्न करूंगा।
स्वागत समारोह में तेरापंथी सभा पालघर के अध्यक्ष नरेश राठौड़, बोईसर सभा के अध्यक्ष दिलीप राठौड़, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा संगीता बाफना, सभा मंत्री लक्ष्मीलाल राठौड़, तेयुप मंत्री योगेश राठौड़, अणुव्रत समिति अध्यक्ष देवीलाल सिंघवी, नवगठित अणुव्रत समिति बोईसर के अध्यक्ष गणेश लाल नानद्रेचा, हेमराज श्रीश्रीमाल, छगनलाल तलेसरा, प्रकाशबाई तातेड, सुखलाल तलेसरा, भगवानलाल जी सिंघवी, खेलीलाल जी बदामिया आदी ने अपने विचार व्यक्त किए करते हुए मदनलाल तातेड को शुभकामनाएं दी तथा पालघर, बोईसर क्षेत्रों को जो भी कार्य देंगे उसे तन मन से पूरा करेंगे। इस अवसर पर तेरापंथ सभा पालघर द्वारा मदनलाल तातेड एव अतिथियों का सम्मान किया गया। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।
आचार्य श्री महाश्रमण चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ का पालघर में स्वागत

