सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महालक्ष्मी एक्सप्रेस में राहत बचाव कार्य पूरा, सभी फंसे 700 लोगों को निकाला गया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

महालक्ष्मी एक्सप्रेस में राहत बचाव कार्य पूरा, सभी फंसे 700 लोगों को निकाला गया

Last updated: July 27, 2019 3:54 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई: महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई से 100 किमी दूर बदलापुर-वांगनी के बीच बाढ़ के चलते शुक्रवार रात करीब 10 बजे महालक्ष्मी एक्सप्रेस फंस गई। इसमें 700 यात्री सवार थे। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 9 बजे सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दोपहर तीन बजे तक सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए। वहीं, मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों जलभराव के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। मुंबई में शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर के बीच 219 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

खराब मौसम की वजह से लोगों को एयरलिफ्ट करने में परेशानी आ रही है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना और नौसेना के हेलिकॉप्टर सिर्फ हवाई सर्वे कर बेस पर लौट आए। दूसरी ओर, महाराष्ट्र सरकार ने ठाणे के एक पेट्रोल पंप और रिजॉर्ट में फंसे 115 लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए सेना और एनडीआरएफ से मदद मांगी।

7 फ्लाइट रद्द, 9 को डायवर्ट किया गया

शनिवार सुबह छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एमआईएएल) के पब्लिक रिलेशन अधिकारी के मुताबिक, 7 फ्लाइट रद्द कर दी गईं, जबकि 9 को डायवर्ट किया गया। अन्य उड़ानों में औसतन 30 मिनट की देरी हो रही। वहीं, कल्याण से कर्जत की सभी ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया।

देश के 10 शहर जहां बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश हुई

राज्य कहां बारिश (सेंटीमीटर में)
महाराष्ट्र माथेरान 43.7
महाराष्ट्र महाबलेश्वर 23.9
महाराष्ट्र ठाणे 23.6
महाराष्ट्र सांता क्रूज 21.9
महाराष्ट्र अलीबाग 14.0
महाराष्ट्र हरनाई 11.8
महाराष्ट्र कोलाबा 9.0
राजस्थान जयपुर 8.4
ओडिशा पुरी 8.4
प बंगाल डायमंड हार्बर 8.2

(सोर्स- स्काईमेट)

मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में 26 और 28 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार घंटों में ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को समुद्र और पानी भरे हुए इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। अगले 24 से 48 घंटों में राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात में भारी बारिश के आसार हैं।

पुलिस ने समुद्र से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी

मुंबई पुलिस ने कहा कि हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल-जमाव वाले क्षेत्रों में न जाएं। समुद्र से दूरी बनाए रखें। किसी भी मदद के लिए हमें 100 नंबर पर फोन करें। एयरपोर्ट के अधिकारी ने कहा- खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम होने से उड़ानों पर प्रभाव पड़ा है।

पूरी मुंबई पानी में डूब गई थी
26 जुलाई 2005 को हुई बारिश में मुंबई में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। अद्यौगिक इकाइयों समेत एयरपोर्ट और बंदरगाह कई दिनों तक बंद कर दिए गए थे। पूरा शहर पानी में डूब गया था। करीब 550 करोड़ रु. की संपत्ति का नुकसान पहुंचा था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पुलवामा हमले में शामिल जैश का शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर मुन्ना लाहौरी समेत दो आतंकी ढेर
Next Article जीएसटी काउंसिल ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स 12% से घटाकर 5% किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेतन शर्मा और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग की ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 19, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने प्रतिष्ठित उपलब्धियाँ हासिल कर जोड़े गौरवपूर्ण अध्याय
social
October 18, 2026
नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर
entertainment
October 18, 2026
दक्षिण मुंबई में ‘नवग्रह समाधानम्’ कार्यशाला का आयोजन
social
October 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?