वापी। अणुव्रत महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक संचेती ने 24 जुलाई को संगठन यात्रा के तहत वापी पधारे। उनके साथ सहमंत्री श्री राजेश कावड़िया,प्रचार प्रसार विभागीय प्रमुख श्री अर्जुन मेड़तवाल, कार्यसमिति सदस्य श्री कांतिलाल सिसोदिया, श्री बाबुलाल चोपड़ा, श्री विमल बोरदिया, श्री सुरेश बागरेचा व सूरत अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री नेमीचंद कावड़िया भी पधारे। श्रीमती प्रेक्षा कच्छारा ने अणुव्रत गीत के साथ मंगल प्रारम्भ करवाया।
वापी अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री दिनेश कच्छारा, सभा की और से ललित दुगड़, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मधु झाबक व निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष श्री संजय भंडारी ने सभी का स्वागत किया व अपने विचार प्रकट किये। श्री राजेश कावड़िया व अर्जुन मेड़तवाल ने अपने विचार प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक संचेती ने अणुव्रत आंदोलन, अणुव्रत की वर्तमान युग में प्रासंगिकता व अणुव्रत का कैसे प्रचार प्रसार हो इस विषय पर विस्तार से चर्चा की व सभी को मार्ग दर्शन दिया। ओर साथ ही वापी अणुव्रत समिति के अध्यक्ष दिनेश कच्छारा को अणुव्रत महासमिति में क्षेत्रीय जनसंपर्क के सहसंयोजक पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। कार्यक्रम में वापी तेरापंथ ट्रस्ट अध्यक्ष श्री श्रीचंद दुगड़, सभा उपाध्यक्ष गुलाब चोपड़ा, मंत्री राकेश बोथरा, कोषाध्यक्ष श्री दलपत पगारिया, ललित पोरवाड़, पियुष कच्छारा, विनोद महेर, महिला मंडल मंत्री करुणा वागरेचा, संगीता महनोत, चंदाजी दुगड़, दीपिका भंडारी, सुमन कच्छारा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय भंडारी ने किया। इस कार्यक्रम की जानकारी श्री रोहित जी चौधरी ने दी।

वापी अणुव्रत महासमिति की संगठन यात्रा

