उदयपुर। दिनांक 24 जुलाई 2019 को परमार्थ मेमोरियल ट्रस्ट एवं ग्राम पंचायत सवीना ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान द्वारा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, सवीना ग्राम (नेला) विद्यालय में पौधारोपण करवाया गया। मुख्य अतिथि श्री हनुवंत सिंह राजपुरोहित (सी.आई.) ने सर्वप्रथम पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यह एक अनूठा वृक्षारोपण कार्यक्रम रहा जिसमें स्कूल द्वारा स्वयं पेड़ लगा कर रक्षा सूत्र बँधवाकर उन्हें उस पेड़ की रक्षा करने की शपथ दिलायी गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य किशन मेनारिया ने बताया कि ग्राम पंचायत सवीना ग्रामीण के उप सरपंच नरेश सालवी, भामाशाह प्रभु लाल, हेमराज गुर्जर, देवीलाल, रमेश जोशी, विजय जैन, चंचल, ट्रस्ट की तरफ से टीना जैन, चेतन पालीवाल, राजश्री वर्मा, दिवेश आचार्य, अंशु जैन, गुंजन बहन, स्वाति बहन, चंचल बहन, दीपक टेलर आदि ने अपनी सेवाएं दी तथा सभी की देखरेख में बच्चों द्वारा लगाए गए सभी पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम की जानकारी श्री रोहित जी चौधरी ने दी।

