By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामलाः अब कांग्रेस सवालों के घेरे में
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामलाः अब कांग्रेस सवालों के घेरे में

Last updated: August 29, 2018 11:47 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई। अभी बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में यौन उत्पीड़न मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है कि वहीं के हाजीपुर स्थित एक शेल्टर होम में मासूमों के साथ यौन उत्पीड़न की खबर आ गई। इस बार इस खबर ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है क्योंकि जिस शेल्टर होम में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ है उसका संचालक अरबिंद सिंह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का खास बताया जा रहा है। अरबिंद सिंह ऑल इंडिया अनऑर्गनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस मामले पर मुंबई में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि उक्त शेल्टर होम का संचालन ‘निदान’ गैर सरकारी संगठन के माध्यम से किए जाने की जानकारी है जिसके संचालक अरबिंद सिंह ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए इसे बिहार सरकार के अधिकारियों की साजिश करार दिया है। बताया जा रहा है कि हाजीपुर में जिस शेल्टर होम में कथित तौर पर बालिकाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया गया है उसका संचालन ‘निदान’ नामक एनजीओ के जरिए होता है और अरबिंद सिंह ही निदान के सर्वेसर्वा हैं।
हाल ही में कुछ समाचार पोर्टल पर हाजीपुर शेल्टर होम में यौन उत्पीड़न की खबर चलने के बाद कांग्रेसी खेमे में घबराहट जैसा माहौल है। इसकी वजह अरबिंद सिंह का राहुल गांधी का करीबी होना बताया जा रहा है। अरबिंद सिंह असंगठित मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और कांग्रेस के बैनर तले राहुल और अरबिंद सिंह की तस्वीर वायरल होने के बाद पार्टी बैक फुट पर है। पिछले दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर में शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कांग्रेस ने बिहार की नितीश कुमार सरकार की जमकर आलोचना की थी। मामला इसलिए भी काफी तूल पकड़ गया था क्योंकि बिहार सरकार में भाजपा भी सहभागी है। बाद में बिहार की मंत्री मंजू कुमारी को इसी मामले में इस्तीफा देना पड़ा।
मुंबई भाजपा प्रवक्ता राजीव पांडेय ने हाजीपुर शेल्टर होम में कथित यौन उत्पीड़न मामले पर नाराजगी जताते हुए नितीश कुमार सरकार से सारे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह बेहद संवेदनशील मामला है जिसकी जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कारवाई की जानी चाहिए। राजीव पांडेय ने कहा ‘एनजीओ का कार्य समाजसेवा है। यदि एनजीओ किसी भी गलत गतिविधियों में संलिप्त है तो उसकी जांच कराकर उसे जब्त कर लेना चाहिए और ऐसे एनजीओ को आर्थिक सहायता देने वालों को भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए।
दूसरी ओर, मुंबई उत्तरभारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि शेल्टर होम में रह रही बालिकाओं के साथ दुर्व्यवहार बेहद जघन्य अपराध है। इसके लिए जो भी दोषी हैं उन पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पांडेय ने कहा कि वे इस मामले में बिहार सरकार को पत्र लिख कर सच्चाई पता लगाने और दोषियों को दंडित करने की मांग करेंगे। संतोष पांडेय ने कहा है कि जबतक मामले की जांच नहीं जो जाती तबतक अरबिंद सिंह को न सिर्फ पद से हटा दिया जाना चाहिए बल्कि उन्हें पार्टी से भी बाहर कर दिया जाना चाहिए।
बहरहाल, हाजीपुर शेल्टर होम में बालिकाओं के साथ किए गए यौन उत्पीड़न की खबर से कांग्रेस पर दबाव बढ़ रहा है। अरबिंद सिंह और राहुल गांधी की तस्वीर पार्टी की साख पर धब्बा साबित हो रही है। बता दें कि मुंबई में भी इसी विभाग के अध्यक्ष जनार्दन सिंह पर महिलाओं से अशोभनीय तरीके से बात करने की शिकायत अरबिंद सिंह से की गई है। ये वही अरबिंद सिंह हैं जो जनार्दन सिंह के खिलाफ मिली शिकायतों को अनदेखा करके उसका बचाव करते आए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वरवर राव, सुधा भारद्वाज की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला : प्रकाश करात
Next Article प्रधानमंत्री और अनिल अंबानी के बीच का ‘सीधा सौदा’ है राफेल: कांग्रेस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का बड़ा धमाका! इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’
entertainment
April 27, 2026
नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे!
entertainment
April 27, 2026
तुमने दिल दिया नहीं’   कृष और किशोर मंडल  का ब्रांड न्यू  सॉंग  आउट
entertainment
April 27, 2026
तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?