राजनगर: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद राजसमंद द्वारा शासन श्री मुनि श्री जतनमल जी स्वामी एवं मुनि श्री आनंद कुमार जी स्वामी के पावन सानिध्य में मंत्र दीक्षा का आयोजन हुआ शासन श्री मुनि श्री जतनमल जी, स्वामी ने नमस्कार महामंत्र के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की एवं अपने ओजवर्द्धक वक्तव्य में ज्ञानार्थियो को पापकरी प्रवर्तीयो से दूर रहकर नैतिकता के प्रति निष्ठा रखे एवं परिवार और समाज को भी बालको के संस्कार निर्माण में सहयोगी बनने का आह्वान किया मुनिश्री आनन्द कुमार जी स्वामी ने अपने ऊर्जावान वक्तव्य में कहा कि नमस्कार महामंत्र आदित्य मंत्र है इसके जाप से सभी दुःखो का नाश होता है सभी प्रशिक्षिकाओ को बालपीढ़ी के लिए अपने समय का नियोजन करते हुए निर्जरा का कार्य कर रही है उनकी एवंं साथ में सभी संस्थाओं की भूरी भूरी प्रसंशा की।
“मेरे जैनी होने पे एक्शन सांग” पर ज्ञानशाला के बच्चो ने शानदार प्रस्तुति दी। सभा अध्यक्ष श्रीमान ख्याली लाल जी चपलोत एवं ज्ञानशाला आर्थिक सौजन्य कर्ता श्रीमान सागरमल जी दुग्गड़ ने कहा कि संस्कारो को सहेजने का उपक्रम है मंत्र दिक्षा। तेयुप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मान अंकित जी धर्मावत ने कहा कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार धर्म के प्रति जागरूकता तभी संभव है जब बच्चो में संस्कार के बीज अंकुरित हो। मेवाड़ आंचलिक संयोजिका श्री मति रितु जी धोका ने कहा कि पश्चात्य संस्कृति में आज सब डूबे हुए है, भीड़ में भी हम अकेले है अनेक दीक्षाओ में मंत्र दीक्षा अनूठी है, संस्कारो की दीक्षा है। इस अवसर पर ज्ञानशाला संयोजिका आशा जी सोनी, मुख्य प्रशिक्षिका वनिता बापना,सह संयोजिका राजुला जी मादरेचा एवं ज्ञानशाला कि सभी प्रशिक्षिकाये उपस्थित थी। मंच संचालन पूर्व मंत्री श्री मान चन्द्र प्रकाश जी सहलोत ने किया।
पूरे कार्यक्रम में तेयुप के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। आज रविवारीय ज्ञानशाला में भव्य बोहरा का जन्मदिन जैन संस्कार विधि से मनाया गया फिर सभी कक्षाएं चलाई गई। कार्यक्रम के बाद तेयुप के द्वारा सभी बच्चो एवं प्रशिक्षिकाओ को गिफ्ट दिए गए। अल्पाहार भी करवाया गया। इस कार्यक्रम की जानकारी श्री रोहित जी चौधरी ने दी।
राजनगर मे मंत्र दीक्षा का आयोजन

