सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली पेंग का निधन, कहा जाता था ‘बीजिंग का कसाई’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली पेंग का निधन, कहा जाता था ‘बीजिंग का कसाई’

Last updated: July 24, 2019 8:18 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

बीजिंग:थ्यानमेन चौक पर विद्यार्थियों के लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन पर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की दमनकारी कार्रवाई के कट्टर समर्थक समझे जाने वाले चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली पेंग का यहां निधन हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। सरकार के बयान के अनुसार ली का सोमवार रात को बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। ली चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (चीनी संसद) की स्थायी समिति के अध्यक्ष के तौर पर 2001 में भारत आये थे।
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने ली को ‘निष्ठावान कम्युनिस्ट योद्धा’ और ‘कम्युनिस्ट पार्टी’ एवं ‘राज्य का उत्कृष्ट नेता’ बताया। लेकिन वह 1989 में थ्यानमेन चौक पर प्रदर्शन को कुचलने के प्रति अपने सख्त रवैये के चलते व्यापक रूप से ‘बुचर ऑफ बीजिंग’ (यानी बीजिंग का कसाई) नाम से चर्चित रहे। सन् 1928 में एक कम्युनिस्ट क्रांतिकारी के परिवार में जन्मे ली तब अनाथ हो गये थे जब पिछली कुओमितांग सरकार ने उनके पिता को फांसी की सजा दे दी थी। उनका पालन-पोषण चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झोउ एनलाई और उनकी पत्नी डेंग यिंगचाओ ने किया था। वह आगे चलकर चीन के सबसे महत्वपूर्ण और विवादास्पद नेताओं में से एक बने।
वैसे ली ने इन अफवाहों का खंडन किया था कि वह दिवंगत प्रधानमंत्री झोउ के दत्तक पुत्र हैं लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वह उनके और डेंग के करीब हैं। वर्ष 2014 में प्रकाशित अपने संस्मरण में ली ने लिखा कि झोउ और डेंग के साथ उनका संबंध पुराने कॉमरेड और शहीद के वंशज के जैसा था। तत्कालीन सोवियत संघ में इंजीनियर के रूप में प्रशिक्षण पाने वाले ली ने चीन लौटने से पहले किसी राष्ट्रीय बिजली कंपनी में काम किया। माओत्से तुंग के काल में राजनीतिक उथल-पुथल और भयावह सांस्कृतिक क्रांति के दौरान वह भागने में सफल रहे।
माओ की मृत्यु के उपरांत ली खासकर सुधारवादी नेता डेंग द्वारा माओ की पत्नी जियांग किंग की अगुवाई वाली ‘गैंग ऑफ फोर’ को किनारे लगाकर सत्ता अपने हाथ में लेने के बाद प्रभावशाली बने। उसके बाद वह 1987 से 1998 तक देश के चौथे प्रधानमंत्री रहे और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में कई अहम पदों पर रहे। ली ने 20 मई, 1989 को मार्शल लॉ की घोषणा कर दी। चीन ने विद्यार्थियों की अगुवाई वाले इस आंदोलन को शुरू में ‘क्रांति विरोधी’ बगावत कहा, लेकिन बाद में उसने इसे ‘राजनीतिक उथल-पुथल करार दिया। हालांकि विद्यार्थी नेताओं ने इस सैन्य कार्रवाई को ‘नरसंहार’ बताया। उसके बाद पिछले तीन दशक में 1989 की घटनाओं पर हर प्रकार के जन विमर्श को चीन में दबा दिया गया।
चार जून, 1989 को राजधानी में लोकतंत्र समर्थक व्यापक प्रदर्शन पर नृशंस कार्रवाई को लेकर ली दुनियाभर में कुख्यात हो गये थे। उन्हें जीवन के आखिरी क्षण तक लोग दमन के प्रतीक के रूप में नफरत की नजर से देखते रहे। 1989 में 3-4 जून की दरम्यानी रात को सेना ने प्रदर्शन को हिंसक होने से रोकने के लिए कार्रवाई की और सैकड़ों निहत्थे नागरिक मारे गये। कुछ अनुमानों के अनुसार 1000 से अधिक लोगों की जान गयी। वैसे सेना को भेजने का फैसला सामूहिक रूप से किया गया था लेकिन ली को इस खूनी कार्रवाई के लिए व्यापक रूप से जिम्मेदार ठहराया गया। हालांकि, ली ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के फैसले को ‘जरूरी कदम बताते हुए बार-बार बचाव किया। उन्होंने 1994 में ऑस्ट्रिया की यात्रा के दौरान कहा था, ”बिना इन कदमों के चीन के सम्मुख पूर्वी सोवियत संघ या पूर्वी यूरोप से भी भयावह स्थिति खड़ी हो जाती।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राजनगर मे मंत्र दीक्षा का आयोजन
Next Article नासा ने कहा- चांद पर मानवनिर्मित 796 आइटम मौजूद, 765 केवल अमेरिकी मिशनों में छोड़े गए
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?